देश

MP Election: “कांग्रेस को न पड़े एक भी वोट…तो दूंगा 51 हजार रुपये”, चुनाव जीतने के लिए कैलाश विजयवर्गीय ने दिया खुला ऑफर

MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश चुनावों में जब से बीजेपी ने अपने दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को मैदान में उतारने की घोषणा की है तभी से सिसायत जमकर हो रही है. इस बीच कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपने एक बयान से सियासी हलचल को बढ़ा दिया है. उन्होंने चुनाव जीतने के लिए जिस रणनीति का ऐलान किया है, उससे सभी हैरान हैं. बीजेपी नेता ने कांग्रेस को चुनाव में एक भी वोट नहीं पड़ने को लेकर एक ऐसी घोषणा का ऐलान कर दिया, जिससे प्रदेश में नई सियासत शुरू हो गई. उन्होंने बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए चुनाव जीतने और कांग्रेस को एक भी वोट नहीं पड़ने पर 51 हजार रुपये देने का ऐलान किया है.

हालांकि कैलाश विजयवर्गीय ने जो इनाम देने का ऐलान किया उसे जीतना इतना आसान भी नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपनी घोषणा में साफ किया है कि कांग्रेस को उनके बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ना चाहिए.

बीजेपी को आशीर्वाद दीजिए

कैलाश विजयवर्गीय ने एक मंच से अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “बीजेपी को इस बार आशीर्वाद दीजिए कि कांग्रेस को इस वॉर्ड से एक भी वोट नहीं जाए. मैंन घोषणा की है कि जिस पोलिंग बूथ पर एक भी वोट कांग्रेस को नहीं मिलेगा, उस बूथ के अध्यक्ष को मैं खुद 51 हजार रुपये दूंगा. आप सभी इतनी कोशिश कीजिए कि यहां से कांग्रेस को एक भी वोट न मिले, क्योंकि उसने यहां कोई काम नहीं किया है.”

बीजेपी नेता ने आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं फालतू बात नहीं करता, लेकिन वार्ड के लोग अच्छे हैं और वो जानते हैं कि कांग्रेस को यहां वोट नहीं मिलेगा. इसलिए नहीं मिलेगा क्योंकि कांग्रेस ने इस निर्वाचन क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है.

यह भी पढ़ें-  हरियाणा में अनबन के बावजूद JJP के साथ रहना BJP की मजबूरी! राजस्थान से है इसका सीधा कनेक्शन

6 बार रहे चुके हैं विधायक

बता दें कि बीजेपी ने अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची में कैलाश को एक बार फिर मैदान में उतारा है. वह बीजेपी के अब कद्दावर नेता हैं और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं. उनको इस बार इंदौर-1 से प्रत्याशी घोषित किया गया है. कैलाश इससे पहले 6 बार के विधायक रह चुके हैं. जब से बीजेपी ने उन्हें मैदान में उतारा है तभी से कांग्रेस, बीजेपी पर हमला बोल रही है. प्रदेश की राजनीति में फिलहाल कैलाश विजयवर्गीय सुर्खियों में बने हुए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

8 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

8 hours ago