खेल

अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित और विराट की वापसी

Team India Squad For T20 Series Against Afghnaistan: भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. इस सीरीज में रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है. वहीं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की भी टी20 फॉर्मेट में वापसी हुई है.

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बीसीसीआई को सूचित किया था कि वे टी20 में चयन के लिए उपलब्ध हैं. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को इंग्नोर करना काफी मुश्किल होता. बता दें कि इस समय भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट में रोहित शर्मा कप्तान हैं, दोनों खिलाड़ियों ने साल 2023 में एक भी टी20 मैच नहीं खेला है.

सिराज को बुमराह को दिया गया आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है. केपटाउन टेस्ट में दोनों गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी. अब ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मैदान पर उतरेंगे. टीम मैनेजमेंट चाहती है कि दोनों गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पूरी तरह से तरोताजा रहें.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी!

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज शेड्यूल

पहला टी20 मैच- 11 जनवरी- मोहाली

दूसरा टी20 मैच- 14 जनवरी- इंदौर

तीसरा टी20 मैच- 17 जनवरी- बेंगलोर

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकु सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago