सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
मालदीव के तीन मंत्रियों पर कार्रवाई (फोटो सोशल मीडिया)
Maldives: मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों को पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इन तीनों ही मंत्रियों को निलंबित कर दिया गया है. समाचार एजेंसी पीएसएम न्यूज ने राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से बताया कि भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तीनों मंत्रियों पर कार्रवाई की गई है. युवा अधिकारिता उप मंत्री मरियम शिउना, मालशा शरीफ और अब्दुल्ला महजूम माजिद ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद विवादित पोस्ट किए थे.
वहीं एक अन्य रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि इनके अलावा मंत्री हसन जिहान को निलंबित कर दिया गया है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी. लेकिन कुछ ही बाद ही हसन जिहान ने ही इन खबरों को फेक न्यूज बता दिया. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कैबिनेट से उन्हें निलंबित करने की खबर गलत है. यह एक फेक न्यूज है.
उप मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी का मजाक बनाते हुए सोशल मीडिया पर कहा था कि, “क्या जोकर है. इजराइल के कठपुतली मिस्टर नरेंद्र गोताखोर लाइफ जैकेट के साथ. हालांकि जब भारतीय यूजर्स ने इसका जवाब दिया तो उन्होंने अपनी पोस्ट को तुरंत डिलीट भी कर दिया.” वहीं सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (PPM) के काउंसिल सदस्य जाहिद रमीज ने एक्स पर लिखा- यह कदम बढ़िया है. हालांकि, हमसे प्रतिस्पर्धा करने का विचार भ्रामक है. वे हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा कैसे प्रदान कर सकते हैं? वे इतने साफ़ कैसे हो सकते हैं?
दरअसल पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद अपनी कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसके बाद मालदीव सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. वहीं मालदीव में कुछ मंत्रियों समेत अन्य यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. तीन मंत्रियों ने हद पार करते हुए पीएम मोदी को इजरायल की कठपुतली बता दिया था. इसके बाद विवाद शुरू हो गया. भारत की तरफ से इस पर नाराजगी व्यक्त की गई. वहीं वहां की सरकार ने भी इस पर कार्रवाई करने की बात कही. बता दें कि मालदीव के एक सांसद ने कहा था कि मालदीव का सूर्यास्त आपको लक्षद्वीप में नहीं दिखेगा. इसीलिए मालदीव की यात्रा करें.
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…