रिद्धिमान साहा
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. साहा ने एक एक्स पोस्ट के जरिए इसका एलान किया है.
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “क्रिकेट में एक यादगार सफर के बाद, यह सीजन मेरा आखिरी होगा. रिटायरमेंट से पहले बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलना मेरे लिए गर्व की बात है. आइए इस सीजन को खास बनाएं.”
हाल ही में 40 साल के हुए साहा ने भारतीय टीम के लिए कुल 40 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले हैं. एमएस धोनी (MS Dhoni) के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद साहा लंबे समय तक टीम के पहले पसंद के विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे. साहा ने टेस्ट क्रिकेट में 1353 रन बनाए, जिसमें उनके नाम तीन शतक भी हैं. सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपरों की सूची में साहा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि धोनी और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं.
साहा ने 2021 में अपना आखिरी टेस्ट और 2014 में आखिरी वनडे मैच खेला था. इसके अलावा, उन्होंने आईपीएल (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जैसी पांच टीमों का भी हिस्सा बनकर अपना योगदान दिया.
ये भी पढ़ें- Whitewash होने के बाद Rohit Sharma का बयान, कहा- “Australia में कुछ खास करने अच्छा मौका, जो हुआ सो हुआ”
-भारत एक्सप्रेस
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…