खेल

IPL Auction 2023: किसी को कैप्टन की तलाश तो किसी को चाहिए ऑलराउंडर…जानिए किस टीम की क्या है जरूरत

IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का मिनी ऑक्शन शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है. 10 टीमें अपना स्क्वॉड पूरा करने के लिए आज मैदान में उतरेगी. ऑक्शन में 405 प्लेयर्स पर दांव खेला जाएगा, जिसमें से 87 खिलाड़ी की किस्मत चमकेगी. ऑक्शन का वेन्यू कोच्चि है. बता दें, बीसीसीआई सचिव जय शाह समेत सभी पदाधिकारी भी कोच्चि पहुंच चुके हैं. इन 405 नामों में कुछ बड़े खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें मोटी रकम मिलना तय है. बेन स्टोक्स, सैम करन सहित कई खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. वहीं मयंक अग्रवाल का अनुभव उन्हें इस लिस्ट में काफी आगे करता है. अब देखना होगा कि फ्रेंचाइजियों को किसे अपने साथ जोड़ने का मौका मिलता है.

2.30 बजे से IPL मिनी ऑक्शन

आईपीएल का मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे से कोच्चि में शुरू होगा. ऑक्शन में कई ऐसे नाम है जो टीमों के निशाने पर होंगे. वहीं फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छी खबर भी है. कैमरून ग्रीन, बेन स्टोक्स और सैम करन जैसे टॉप इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL 2023 के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

जानिए किस टीम की क्या है जरूरत

वैसे तो सभी 10 टीमों ने मेगा ऑक्शन में ही अपने साथ कई बड़े नाम जोड़ लिए. मगर अब भी सभी टीमों में कुछ न कुछ कमी है. चाहे बात पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की हो या फिर साल 2022 की विनर गुजरात टाइटंस की हर टीम में कमी है. जिसे फ्रेंचाइजी मिनी ऑक्शन में दूर करना चाहेंगे.

किसी को कैप्टन की तलाश तो किसी को ऑलराउंडर

CSK: सीएसके के पास मिनी ऑक्शन में मौका है ड्वेन ब्रावो का रिपलेसमेंट और एमएस धोनी के बैकअप ढूंढने उतरेगी. इसके अलावा भी कई ऐसी चीज है जहां इस टीम को काम करने की जरूरत है. क्योंकि पिछले साल जो बवाल इस टीम में मचा उसे माही अपने रहते हुए सही करना चाहेंगे.

MI: मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अहम है एक ऐसा ऑलराउंडर जो कायरन पोलार्ड की जगह खेले. काफी समय से मुंबई के साथ जुड़े हुए पोलार्ड ने लीग से संन्यास का ऐलान किया और टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन गए हैं.

GT: इस चैंपियन टीम को अपनी टीम में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है. हालांकि लॉकी फर्ग्यूसन के बाद उन्हें एक तेज गेंदबाज की तलाश होगी. मौजूदा चैंपियन 19.25 करोड़ रुपए के साथ ऑक्शन उतरेगी.

कुछ इस तरह की कमी अन्य टीमों में भी है जिसे वो दूर करना चाहेंगे. गौरतलब है कि इस ऑक्शन में माना जा रहा है कि इंग्लिश खिलाड़ियों का बोलबाला रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

13 seconds ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

1 minute ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

20 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

23 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

41 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

48 minutes ago