सीमा सिसोदिया व मनीष सिसोदिया
Seema Sisodia: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की पत्नी सीमा सिसोदिया की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीमा सिसोदिया ‘ऑटोइम्यून डिसऑर्डर’ से पीड़ित हैं और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, उनकी स्थिति को लेकर डिटेल नहीं मिल पाई है.
एक सूत्र ने कहा, “सीमा सिसोदिया एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर, मल्टीपल स्केलेरोसिस रोग से पीड़ित हैं. मंगलवार को अचानक उनकी हालत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.” आबकारी नीति मामले में फरवरी में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सिसोदिया के आवास पर उनकी पत्नी से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था.
केजरीवाल ने कहा था कि सीमा सिसोदिया “एक बहुत ही गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं.” उन्होंने कहा था कि यह मल्टीपल स्केलेरोसिस है, जिसमें दिमाग धीरे-धीरे शरीर पर नियंत्रण खो देता है. केजरीवाल ने कहा था कि वह घर पर अकेली हैं. मनीष उनकी देखभाल करते थे. दिल्ली के सीएम ने कहा था कि सिसोदिया का बेटा पढ़ाई के लिए विदेश में है.
ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक का बहनोई तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, बमबाज गुड्डू मुस्लिम को दी थी पनाह
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने से पहले मनीष सिसोदिया ने एक भावुक अपील की थी. सिसोदिया ने कहा था कि उन्हें झूठे मामले में जेल जाने का डर नहीं है. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा था, “घर पर मेरी पत्नी अकेली हैं और उनकी तबीयत खराब रहती है. सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आप लोग उनकी चिंता करना.” सिसोदिया की इसी अपील के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम उनके घर पहुंचे थे और हर तरह की मदद का आश्वासन दिया था.
बता दें कि सीबीआई ने मंगलवार को आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में मनीष सिसोदिया और तीन अन्य के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया. विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने आरोप पत्र पर विचार करने के लिए 12 मई की तारीख तय की है. सीबीआई ने दलील दी कि सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिये मंजूरी सक्षम अधिकारियों से प्राप्त कर ली गयी है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…