पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
By Shubhra Rai
आदिमाली वाटरफॉल्स के पास हादसा।
Tamilnadu Tourist Vehicle Accident : मंगलवार (19 अप्रैल) को केरल के इडुक्की जिले में तमिलनाडु से एक पर्यटक वाहन के पलट जाने और खाई में गिरने से एक वर्षीय बच्चे सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. हादसे के दौरान वाहन में मौजूद 13 अन्य पर्यटक भी घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घटना इडुक्की जिले में आदिमाली के पास अनाकुलम में हुई.
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार शाम को तिरुनलवेली अजंता प्रेशर कुकर कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों और परिवारों के लिए आयोजित पारिवारिक दौरे के दौरान हुई. पर्यटक मुन्नार और अनाकुलम घूमने के बाद तमिलनाडु लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
हादसे में मारे गए लोगों की पहचान 40 वर्षीय अभिनेष मूर्ति, उनके एक वर्षीय बेटे तनविक, 71 वर्षीय थेनी मूल निवासी गुनासेकरन, विशाखा मेटल के मालिक इरोड के पीके सेतु के रूप में हुई है.
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. पता चलने पर पुलिस वहां पहुंची और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया.
इससे पहले केरल के कोच्चि में भी कल (18 मार्च) एक हादसा हुआ था, जब भारतीय नौसेना का का एक रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA) नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. उस हादसे के बारे में नौसेना की ओर से कहा गया कि सोमवार की शाम 5 बजे के कोच्चि में एयरक्राफ्ट रनवे से एक मील पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हालांकि, इस हादसे में अभी जनहानि की सूचना नहीं मिली है.
— भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…
सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…
शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…