संजू सैमसन और फाफ डु प्लेसिस (फोटो- सोशल मीडिया)
IPL 2024 Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्लेऑफ के एलिमिनेटर में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (IPL) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. आईपीएल प्लेऑफ में एलिमिनेटर ग्रुप मुकाबलों के बाद अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है. एलिमिनेटर में जीत के साथ, टीम क्वालीफायर 2 में आगे बढ़ सकती है, जहां फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुकाबला क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम से होगा.
राजस्थान 17 अंकों और +0.273 के नेट रन रेट के साथ स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर है. उसने अपने 14 ग्रुप मैचों में से 8 जीते, जबकि आखिरी लीग मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में 7 मैच जीते और 7 गंवाए. टीम 14 अंक के साथ चौथे नंबर पर रही, इतने ही अंक चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के भी थे, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण बेंगलुरु ने बाजी मारी.
आमने-सामने की लड़ाई में बेंगलुरु का पलड़ा भारी है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबले हुए हैं. इनमें से 15 मैच बेंगलुरु ने और 13 राजस्थान ने जीते हैं. 3 मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका. प्लेऑफ में, राजस्थान और बेंगलुरु दो बार भिड़े हैं और दोनों ने एक-एक मैच जीता.
राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और संदीप शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें- IPL 2024: एलिमिनेटर मुकाबले में आज राजस्थान और बेंगलुरु की होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम का सफर होगा खत्म
-भारत एक्सप्रेस
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…