देश

बीकानेर का पारा पहुंचा 47 डिग्री के पार…तपती रेत पर जवान ने सेंक दिया पापड़, Video वायरल

Bikaner: दिन पर दिन सूर्य देव अपने प्रचंड रूप में आ रहे हैं और इंसानों से लेकर जीव-जंतुओं का हाल बेहाल हो रहा है. इसी प्रचंड धूप व गर्मी में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हमारे देश के जवान अपना फर्ज बखूबी निभा रहे हैं. तो इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें बीएसएफ के एक जवान अनूठा प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बीकानेर में गर्मी किस तरह पड़ रही है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जवान ने रेत में पापड़ सेंक दिया.

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर का पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया है. तो वहीं इसी कड़ाके की धूप और गर्मी के बीच हमारे जवान देश की सुरक्षा में लगे हुए हैं ताकि हम अपने घरों में सुरक्षित रह सकें. मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है. गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें बीकानेर के खाजूवाला से लगती पाक सीमा की बताई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें-Heatwave: यूपी से लेकर चंडीगढ़ तक जारी है हीटवेव का कहर, इन शहरों के लिए IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, Video

मीडिया सूत्रों के मुताबिक इसे प्रदेश के सबसे गर्म शहर में दर्ज किया जाता है. इसी भीषण गर्मी में जवान रेतीले रेगिस्तान पर पहरा दे रहे हैं. तो वहीं जवान के द्वारा रेत में सेंके गए पापड़ की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. हालांकि एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि जवान पहले रेत के नीचे पापड़ को रखते हैं और फिर कुछ देर बाद पापड़ निकालते हैं तो वह पूरी तरह से भुना हुआ निकलता है क्योंकि जवान पापड़ को हाथ से तोड़कर दिखाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

18 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

20 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago