जेक फ्रेजर-मैकगर्क (फोटो- आईपीएल)
DC Vs SRH: आईपीएल 2024 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज जैक फ्रेजर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जमा दिया. हालांकि, घरेलू मैदान पर दिल्ली को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में दिल्ली की टीम 19.1 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
जैक ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जमा दिया और आईपीएल 2024 में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज ब गए. इस सीजन में इससे पहले हैदराबाद के ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 16-16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. जैक ने इस मुकाबले में 18 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 65 रनों की तूफानी पारी खेली.
जैक फ्रेजर- जैक फ्रेजर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली में 15 गेंद में अर्धशतक जमाया.
अभिषेक शर्मा- हैदराबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी.
ट्रेविस हेड- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में ट्रेविस हेड 16 गेंदों में अर्धशतक जमाया.
जैक फ्रेजर मैकगर्क दिल्ली के लिए आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस मौरिस के नाम था, जिन्होंने इस टीम के लिए 17 गेंदों में ये कारनामा किया था, लेकिन अब जैक फ्रेजर ने 15 गेंदों में ऐसा करते हुए उन्हें पीछे छोड़ दिया है.
जैक फ्रेजर- सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जमाया.
क्रिस मॉरिस- गुजरात लायंस के खिलाफ 2016 में 17 गेंदों में क्रिस मॉरिस ने अर्धशतक जमाया था.
ऋषभ पंत- पंत ने साल 2019 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जमाया था.
पृथ्वी शॉ- शॉ ने साल 2021 में केकेआर के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी थी.
ट्रिस्टन स्टब्स- मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी साल स्टब्स ने 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…