केकेआर बनाम पंजाब किंग्स (फोटो- IPL)
IPL 2024, KKR Vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज (26 अप्रैल) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करेगी. पंजाब किंग्स अब तक खेले गए आठ मैचों में से दो मैच में जीत दर्ज की है. दूसरी तरफ केकेआर अभी तक खेले गए 7 मैचों में से 5 मैच में जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर बनी हुई है.
पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने केकेआर के खिलाफ आईपीएल मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान शिखर धवन चोट के कारण इस मैच से बाहर हैं. जबकि, लियाम लिविंगस्टोन की जगह जॉनी बेयरस्टो को अंतिम एकादश में शामिल किया गया. केकेआर के लिए मिचेल स्टार्क ऊंगली की चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह दुष्मंता चमीरा को शामिल किया गया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स- फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, दुष्मंता चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा.
पंजाब किंग्स- जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिले रोसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, Yuvraj Singh: टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC ने युवराज सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…