विराट कोहली (फोटो- आईपीएल)
RCB vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली जीत हासिल कर ली है. सोमवार को होली के मैके पर बैंगलोर के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले गए सीजन के छठे मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हराकर मैच को अपने नाम कर लिया. बेंगलुरु की टीम ने 177 रनों के टारगेट को 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
टॉस हारने के बाद पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए. इसके बाद बेंगलुरु की ओर से ओपनिंग करते हुए विराट कोहली ने 49 गेंदों में 2 छक्के और 11 चौके की मदद से 77 रनों की तूफानी पारी खेली. इसी दौरान कोहली ने आईपीएल में 51वां फिफ्टी भी जड़ दिया. वहीं विराट कोहली की ये टी20 क्रिकेट में 100वीं बार 50 प्लस रन की पारी है. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
विराट कोहली के आउट होने के बाद महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक ने तूफानी बल्लेबाजी की. दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी. कार्तिक ने 10 गेंदों में नाबाद 28 रन और महिपाल लोमरोर ने 8 गेंदों पर नाबाद 17 रनों का योगदान दिया. पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार और कगिसो रबाडा को दो-दो विकेट मिले.
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…