दुनिया

इस्लामी चरमपंथियों ने किया था मॉस्को में कॉन्सर्ट हॉल पर हमला, रूस के राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा, कहा- “आतंकवादियों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की ?”

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि पिछले हफ्ते मॉस्को के उपनगर में कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने वाले बंदूकधारी ‘इस्लामिक कट्टरपंथी’ हैं. इस हमले में 145 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. वहीं इस भयानक हमले में कई लोग घायल हो गए थे. रूस में सरकारी अधिकारियों के साथ एक बैठक में पुतिन ने कहा कि मॉस्को में कॉन्सर्ट में हत्याएं इस्लामी चरमपंथियों द्वारा की गईं.

हमलावरों को किया गया गिरफ्तार

पुतिन ने गत सप्ताहांत कहा था कि कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने वालों में से चार हमलावरों को यूक्रेन भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया. वहीं रूस के राष्ट्रपति ने सोमवार को एक बार फिर अपनी टिप्पणी में इस्लामिक स्टेट का जिक्र करने से परहेज किया.

फ्रांस ने कही आईएस का हाथ होने की बात

वहीं उन्होंने कहा कि यह पता लगाना जरूरी है कि ‘‘अपना अपराध करने के बाद आतंकवादियों ने यूक्रेन भागने की कोशिश क्यों की और वहां कौन उनका इंतजार कर रहा था.’’ आईएस सहयोगी द्वारा जिम्मेदारी लिए जाने के बाद अमेरिका ने आतंकी संगठन के दावे को सही करार दिया था. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस के पास मौजूद खुफिया जानकारी के मुताबिक मॉस्को हमले के पीछे ‘आईएस इकाई’ जिम्मेदार है.

इससे पहले, सोमवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने किसी को जिम्मेदार ठहराने से इनकार किया था और संवाददाताओं से रूसी एजेंसियों की जांच के नतीजों की प्रतीक्षा करने का आग्रह किया था. उन्होंने उन खबरों पर भी टिप्पणी करने से इनकार किया कि अमेरिका ने सात मार्च को मॉस्को में अधिकारियों को संभावित आतंकवादी हमले के बारे में चेतावनी दी थी. पेसकोव ने कहा कि इस तरह की खुफिया जानकारी गोपनीय होती है.

इसे भी पढ़ें: 6 साल की बच्ची बनी करोड़ों रुपये के घर की मालकिन, जानिए, आखिर इतनी कम उम्र में कैसे किया यह कमाल

हमलावरों पर आतंकवाद का आरोप

रूस के कॉन्सर्ट हॉल पर हमला करने के मामले में पकड़े गए चार लोगों को रविवार को मॉस्को की एक अदालत में पेश किया गया और उन पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया. सुनवाई के दौरान आरोपियों ने अदालत को चोट के निशान भी दिखाए. एक व्यक्ति तो बमुश्किल से होश में था. रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने कहा कि जांच अभी भी जारी है,

Rohit Rai

Recent Posts

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 minute ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

58 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

2 hours ago