खेल

IPL 2024, SRH Vs PBKS Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराया, पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा SRH

IPL 2024, SRH Vs PBKS Highlights: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 66 रन की तूफानी पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के अपने आखिरी लीग मुकाबले में चार विकेट से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया.

सनराईजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की 71 रन की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 214 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन हैदराबाद ने 19.1 ओवर में छह विकेट पर 215 रन बनाकर 14 मैचों में आठवीं जीत अपने नाम की और 17 अंकों के साथ तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया. दूसरी तरफ पंजाब को 14 मैचों में नौंवीं हार का सामना करना पड़ा और वह 10 अंकों के साथ नौंवें स्थान पर रहा.

अभिषेक शर्मा ने खेली धुंआधार पार्टी

पंजाब किंग्‍स 214 रन बनाने में कामयाब रही लेकिन बाद में हमेशा की तरह इस बार भी अभिषेक शर्मा ने धुंआधार अर्धशतक लगाकर टीम को मैच में ला दिया और बाद में क्लासेन, नीतीश ने अहम पारियां खेली जिससे सनराइजर्स मैच जीत गई. फ‍िलहाल सनराइजर्स तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. अभिषेक ने 28 गेंदों पर 66 रन की तूफानी पारी में पांच चौके और छह छक्के लगाए.

पांच गेंद शेष रहते हुए दर्ज की जीत

राहुल त्रिपाठी ने 18 गेंदों में 33 रन ठोके जबकि नीतीश ने 25 गेंदों पर 37 रन में तीन छक्के और क्लासेन ने 26 गेंदों पर 42 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए. हैदराबाद ने हालांकि ट्रेविस हेड को पारी की पहली गेंद पर ही गंवाया लेकिन इसके बाद के बल्लेबाजों ने चौके-छक्के लगाते हुए टीम को आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जीत दिला दी.

पंजाब ने टॉस जीता लेकिन मैच गंवाया

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायडे ने पंजाब किंग्‍स को 97 रनों की अहम शुरुआत दिलाई. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की, अथर्व अपने अर्धशतक से चूके लेकिन प्रभसिमरन इस सीजन अपना दूसरा अर्धशतक लगाने में कामयाब हो गए. इसके बाद राइली रूसो ने भी 49 रनों की अहम पारी खेली. तायडे 27 गेंदों में 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए.

प्रभसिमरन की तूफानी पारी गई बेकार

प्रभसिमरन ने मात्र 45 गेंदों में 71 रन में 7 चौके और 4 छक्के उड़ाए. राइली रुसो ने 24 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 49 रन का योगदान किया. इस मैच में कप्तानी संभाल रहे जितेश शर्मा ने 15 गेंदों में नाबाद 32 रन में 2 चौके और 2 छक्के लगाए. जितेश ने पारी की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के जड़े. हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 में सात बार 200+ का स्कोर बन चुका है, जो कि आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक है.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: MS Dhoni ने नहीं मिलाया आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ, वीडियो वायरल

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago