IPL 2025 के प्लेऑफ मुकाबले अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुके हैं. शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला मोहाली के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा.
इस मैच में जीतने वाली टीम 1 जून को क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स का सामना करेगी. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है. आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया था.
हालांकि, फैंस के लिए चिंता का विषय ये है कि अगर बारिश ने मैच में खलल डाला, तो क्या होगा?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मुल्लांपुर में दिन के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. तापमान दिन में 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को यह 20 डिग्री तक गिर सकता है.
हालांकि राहत की बात यह है कि AccuWeather के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बादल जरूर छाए रहेंगे. दोपहर में यहां तेज बारिश हुई थी, मगर अब मौसम में सुधार देखा जा रहा है.
अगर किसी वजह से मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी या कम से कम 5-5 ओवर का मैच भी नहीं हो पाया, तो इसे ‘नो रिजल्ट’ घोषित किया जाएगा.
बता दें, आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसी स्थिति में लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम यानी गुजरात टाइटंस को क्वालिफायर-2 में जगह मिल जाएगी और मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
आईपीएल के नियमों के अनुसार, मैच को पूरा कराने के लिए आयोजक अधिकतम समय तक इंतजार करेंगे और अगर ओवरों की संख्या कम करनी पड़े तो कट-ऑफ टाइम तक मैच कराने की कोशिश होगी.
ये भी पढ़ें- IPL 2025: हमारे बल्लेबाज अब जो सबसे खराब काम कर सकते हैं, वह है खुद पर संदेह करना: जेम्स होप्स
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP के सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका को हिरासत…
Murder In Pilibhit: अमरिया कस्बे के रहने वाले अंकित गुप्ता और दूसरे पक्ष के कौशल…
Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…
INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…
India GDP Growth Forecast 2026: IMF ने 2026 और 2027 के लिए भारत की GDP…