खेल

IPL Auction 2023: ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की लगेगी बोली, इन दो भारतीय बल्लेबाजों का बेस प्राइस 1 करोड़

IPL Auction: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है. इसके लिए 405 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. दुनिया भर के 991 खिलाड़ियों ने नीलामी में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 369 के नाम पहले चुने गए थे. बाद में फ्रेंचाइजी के अनुरोध पर 36 और नाम जोड़े गए. 10 टीमों के साथ कुल 87 स्थान खाली हैं.

405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय और 132 विदेशी हैं. आईसीसी के एसोसिएट देशों में से चार खिलाड़ियों के नाम चुने गए हैं. एसोसिएट देशों के चार खिलाड़ियों के अलावा, 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड क्रिकेटर नीलामी में बोली लगाएंगे. फ्रेंचाइजियों के पास विदेशी खिलाड़ियों के लिए शेष 87 रिक्तियों में से 30 हैं.

ये भी पढ़ें- B’Day Special: बर्थडे बॉय Yuvraj Singh के दिवाने हैं क्रिकेट फैंस, कोहली ने भी शेयर किया खास मैसेज

एक करोड़ के बेस प्राइस में दो भारतीय

दो करोड़ के बेस प्राइस में 19 खिलाड़ी अपने नाम कर चुके हैं. 11 ने 1.5 करोड़ और 20 ने एक करोड़ के बेस प्राइस में अपना नाम रखा है. भारत के दो खिलाड़ी मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल एक करोड़ के बेस प्राइस में हैं. नीलामी 23 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी

नीलामी में शामिल होने वाले कुछ फ़ेमस खिलाड़ी

मयंक अग्रवाल (भारत), हैरी ब्रुक (इंग्लैंड), जो रूट (इंग्लैंड), रिले रूसो (दक्षिण अफ्रीका), कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), अजिंक्य रहाणे (भारत), ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान), डेविड मलान (इंग्लैंड), दासुन शनाका (श्रीलंका), पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड), शाई होप (वेस्टइंडीज), डेरेल मिशेल (न्यूजीलैंड), रासी वान डेर डूसन (दक्षिण अफ्रीका), टॉम लैथम (न्यूजीलैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड), कार्तिक मयप्पन (यूएई), हैरी टेक्टर (आयरलैंड), रीजा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका), ब्लेसिंग मुजेरबानी (जिम्बाब्वे).

बेन स्टोक्स और कैमरुन ग्रीन पर होंगी नजरें

इस बार आईपीएल में सभी फ्रेंचाइजी की नजरें बेन स्टोक्स और कैमरून ग्रीन पर होंगी. कैमरून ग्रीन ने कुछ मैचों में ही दिखा दिया है कि वे किस तरह के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. साथ ही गेंदबाजी में भी वह मैच विनर साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ, बेन स्टोक्स वापसी के बाद जलवा बिखेर रहे हैं. ऐसे में हर फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ने की तरफ देख रही होगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 minute ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

37 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago