Categories: खेल

ईरानी कप 2024: रहाणे-सरफराज का दमदार प्रदर्शन, मजबूत स्थिति में मुंबई

Irani Cup 2024: तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के शुरुआती झटकों से एक समय मुंबई की पारी लड़खड़ा गई थी, लेकिन अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर और सरफराज खान के अर्धशतकों की मदद से वह ईरानी कप के पहले दिन वापसी करने में सफल रहे. 1959-60 के उद्घाटन संस्करण के बाद से रेस्ट ऑफ इंडिया ने 30 बार प्रतियोगिता जीती है, जबकि मुंबई ने 14 बार खिताब अपने नाम किया.

टॉस जीतकर रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने सुबह की अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पृथ्वी शॉ सिर्फ चार रन के स्कोर पर मुकेश की बाहर निकलती गेंद को छेड़ते हुए दूसरी स्लिप पर देवदत्त पडिक्कल को कैच थमा बैठे.

इसके दो गेंद बाद ही उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक को भी विकेट के पीछे शून्य के स्कोर पर कैच आउट कराया. अपने दूसरे स्पेल में मुकेश ने दूसरे सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (19) को भी चलता किया. लेकिन इसके बाद कप्तान रहाणे ने खुद जिम्मेदारी संभाली और अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 102 रन जोड़े. अय्यर को यश दयाल ने 57 के स्कोर पर आउट किया. हालांकि इसके बाद रहाणे ने सरफराज के साथ नाबाद 98 रन की साझेदारी कर यह सुनिश्चित किया कि मुंबई पहले दिन एक मजबूत स्थिति में मैदान से लौटे.

मुकेश कुमार, जो दलीप ट्रॉफी में सफल गेंदबाज रहे थे और वो विकेट के मामले में टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने ईरानी कप में भी इस प्रदर्शन को जारी रखा और नई गेंद का पूरा फायदा उठाया और शानदार शुरुआत की. खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई की टीम 68 ओवर में चार विकेट खोकर 237 रन बना चुकी है. स्टंप्स के समय रहाणे 86, जबकि सरफराज 54 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे.


ये भी पढ़ें- IND-BAN 2nd Test: अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में कर ली मुरलीधरन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

13 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

30 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

39 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

52 minutes ago