Categories: देश

2 अक्टूबर: PM मोदी ने महात्मा गांधी की जन्म-जयंती पर किया नमन, लाल बहादुर शास्त्री को भी अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को शत-शत नमन किया. पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की. 2 अक्टूबर को भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है. पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन. सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा.”

इसके अलावा पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए एक और पोस्ट में लिखा, “देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि.”

वहीं, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी 2 अक्टूबर को नई दिल्ली के राजगढ़ में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी एक्स पर पोस्ट के जरिए महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लिखा, “गांधी जयंती के मौके पर, मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. उनकी अहिंसा, सत्य और एकता की सीख हमें हर दिन प्रेरित करती है. आइए हम सब मिलकर एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज बनाने का संकल्प लें, जो उनके भारत के सपने को साकार करे. हम हमेशा अहिंसा और सबके प्रति सहिष्णुता के रास्ते पर चलें. जय हिंद!”

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन. बापू के आदर्श एवं उनके विचार हमें प्रेरणा देते हैं. हमें बापू के विचारों का अनुसरण करना चाहिए तथा उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए. बापू के दिखाए मार्ग और उनकी सीख से समाज में भाईचारे और सद्भाव का माहौल रहेगा, देश आगे बढ़ेगा.”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “सादगी और राष्ट्र प्रेम के उत्कृष्ट उदाहरण, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का हमें संकल्प लेना चाहिए.”


ये भी पढ़ें- वायु सेना को मिला फाइटर जेट सुखोई का पहला भारतीय इंजन


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

10 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

12 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

42 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

51 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

51 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

58 minutes ago