खेल

IVPL में मुनाफ पटेल ने बरपाया कहर, राजस्थान लीजेंड्स के खिलाफ 9 रन देकर झटके 5 विकेट

IVPL: आईवीपीएल (इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग) के दसवें मैच में छत्तीसगढ़ वारियर्स ने राजस्थान लीजेंड्स को सात विकेट से हरा दिया. ग्रेटर नाएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ को जीत दिलाई. उन्होंने छत्तीसगढ़ वारियर्स की ओर से खेलते हुए 9 रन देकर पांच विकेट झटके और राजस्थान की बल्लेबाजी लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया.

मुनाफ पटेल की शानदार गेंदबाजी

मुनाफ पटेल ने पांच विकेट लेने के अलावा एक खिलाड़ी को रन आउट भी किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान लीजेंड्स ने निर्धारित 20 ओवर में 110 रन बना पाई. राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. मुनाफ पटेल ने इस मैच में कहर बरपाते हुए 3 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 9 रन देकर पांच खिलाड़ियों को आउट किया. इसके अलावा उन्होंने शानदार फील्डिंग का मुजाहिरा पेश किया.

9 रन देकर झटके 5 विकेट

मुनाफ पटेल के अलावा अमित मिश्रा, शादाब जकाती, मिलिंदा सिरिवर्धना और जितेंद्र गिरी को एक-एक सफलता मिली. राजस्थान की ओर से दिए गए 111 रनों के मामूली सा टारगेट का पीछा करने में छत्तीसगढ़ वारियर्स को कोई परेशानी नहीं हुई. छत्तीसगढ़ ने 12.3 ओवर में इस मैच को अपने नाम कर लिया. छत्तीसगढ़ की ओर से सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने 20 गेंदों पर 27 रन और जतिन सक्सेना ने आठ रन बनाकर टीम को अच्छी शरुआत दी. गौरव सचदेवा ने दोनों खिलाड़ियों को चलता किया.

राजस्थान लीजेंड्स को हराया

शुरूआत दो विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने 34 गेंदों में 47 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने नमन ओझा के साथ ही महत्वपूर्ण साझेदारी की. नमन के आउट होने के बाद उन्होंने गुरकीरत सिंह मान (23 रन) के साथ भी साझेदारी की. दसवें ओवर में गुरकीरत भी पवेलियन लौट गए. इसके बाद उन्होंने असगर अफगान के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई. मुनाफ पटेल को बेहतरीन गेंदबाज के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

दूसरे स्थान पर पहुंची छत्तीसगढ़ वारियर्स

राजस्थान लीजेंडे्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही छत्तीसगढ़ वारियर्स इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. उसके तीन मैच में 4 अंक हैं. वीवीआईपी उत्तर प्रदेश की टीम के तीन मैच में 6 अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उसने एक भी मैच नहीं गंवाया है. इधर, रेड कॉरपेट दिल्ली भी तीन मैच में 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है.

ये भी पढ़ें- BCCI ने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, ईशान किशन-श्रेयस अय्यर समेत 7 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

51 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago