जेम्स एंडरसन (फोटो- England Cricket)
James Anderson Last International Match: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है. जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉड्स में 10 जुलाई से शुरु हुए पहला टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने इनिंग और 114 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम के महानतम तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई ली. एंडरसन ने आखिरी मैच में 4 विकेट चटकाए. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 704 विकेट के साथ अपने करियर का समापन किया. टीम के साथी खिलाड़ियों ने उन्हे विदाई दी.
41 वर्षीय जेम्स एंडरसन ने साल 2003 में लॉड्स के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक उन्होंने 188 टेस्ट मैच खेला. एंडरसन से ज्यादा टेस्ट मैच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज और ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं. तेंदुलकर के नाम पर 200 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. वहीं जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच इस साल के शुरुआत में खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैंच में धर्मशाला में जेम्स एंडरसन ने कुलदीप यादव का विकेट चटकाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे किए थे. जेम्स एंडरसन ने 194 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. जिसमें उनके नाम क्रमश: 269 और 18 विकेट दर्ज है. इसके अलावा एंडरसन के नाम इंटरनेशन क्रिकेट में बल्ले से 1627 रन भी दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 81 रन दर्ज है.
एक स्पोर्टस चैनल से बातचीत करते हुए जेम्स एंडरसन ने खुलासा किया की भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सबसे बेहतरीन क्रिकेटर हैं. एंडरसन ने कहा कि सचिन के खिलाफ उनके पास कोई गेम प्लान नहीं होता था. उनके खिलाड़ी गेंद फेंकना सबसे कठिन था. दिग्गज इंग्लिश खिलाड़ी ने कहा कि उनके खिलाफ एक भी गेंद खराब नहीं डाली जा सकती थी. वे टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी थे और भारत में उनका विकेट लेने पर खेला का माहौल बदल जाता था. एंडरनस ने सचिन तेंदुलकर को 9 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है. वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 12 बार आउट किया है.
जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के पीटर सिडल और भारत के चेतेश्वर पुजारा को 11-11 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है. कंगारू टीम के डेविड वॉर्नर को 10 बार, माइकल क्लार्क को 9 बार और टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली को 7 बार चलता किया है. एंडरसन अपने टेस्ट करियर में 100 टेस्ट मैच इंग्लैंड की धरती पर खेले हैं. वह घरेलू मैदान पर 100 टेस्ट मैच खेलेने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं.
मैच- 188
विकेट- 704
औसत- 26.45
स्ट्राइक रेट- 56.8
इकोनॉमी रेट- 2.79
इनिंग में बेस्ट प्रदर्शन- 7/42
मैच में बेस्ट प्रदर्शन- 11/71
इनिंग में पांच विकेट हॉल- 32 दफा
मैच में 10 विकेट हॉल- 3 दफा
1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 1992 से 2010 के बीच 133 टेस्ट मैच में 800 विकेट
2. शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) 1992 से 2007 के बीच 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट
3. जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 2003 से 2024 के बीच 188 टेस्ट मैच में 704 विकेट
4. अनिल कुंबले (भारत) 1990 से 2008 के बीच 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट
5. स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 2007 से 2023 के बीच 167 टेस्ट मैच में 604 विकेट
ये भी पढ़ें- 3, 4, 0, 2, 4… पिछली 5 पारियों में 5 का आंकड़ा भी नहीं छू सके बेन स्टोक्स
-भारत एक्सप्रेस
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…