देश

मृतक फैजान की मां की याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, दिल्ली दंगे के दौरान पुलिस की पिटाई से मौत का मामला

Delhi High Court: दिल्ली दंगे से जुड़े मामले में मृतक फैजान की मां की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. जिसे वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान वंदे मातरम गाने के लिए मजबूर किया गया था. उस दौरान उसके साथ पुलिस ने कथित रूप से मारपीट की थी जिसमें फैजान की मौत हो गई थी. जिसके बाद मृतक की मां ने मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की थी.

पुलिस पर फैजान को पीटने का आरोप

न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी ने इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से संबंधित है, जिसमें फैजान को कथित रूप से अन्य चार लोगों के साथ पुलिस को पीटते हुए दिखाया गया था. उसे वंदे मातरम गाने के लिए मजबूर किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप मनाने की अधिसूचना जारी

युवक की हो गई थी मौत

फैजान की मां का कहना है कि पुलिस ने उसके बेटे को अवैध रूप से हिरासत में लिया था और उसे जरूरी डॉक्टरी सहायता देने से इनकार कर दिया था. उस वजह से 26 फरवरी, 2020 को उसकी मृत्यु हो गई थी. फैजान की ज्योति नगर थाने से रिहाई के 24 घंटे के भीतर जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई थी, जहां उसे पुलिस अधिकारियों के कथित रूप से हमला किए जाने के बाद ले जाया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago