देश

बिहार: विभागीय-कर्मी ही चढ़ा रहे शराबबंदी की बलि, 4 तस्करों समेत पकड़े गए होमगार्ड्स के जवान

प्रशांत राय | बक्सर


बिहार में शराबबंदी का खेल विभागीय कर्मी ही बिगाड़ने में लगे हैं। जिन पर शराब तस्करी रोकने की जिम्मेदारी है, वही तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं। बक्सर एसपी मनीष कुमार के मुताबिक, शराब की तस्करी में उत्पाद विभाग-बक्सर में तैनात होमगार्ड्स जवानों की ही संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन्‍हें गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुवार की रात बड़ी खेप बक्सर चेकपोस्ट से होकर गुजरने वाली है। इसकी सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर धीरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। इस दौरान तीन वाहनों को जब्त किया गया। जिनसे कुल 949 लीटर शराब व बीयर बरामद हुई।

पटना के चार तस्करों समेत सिपाही धरे गए

इस मामले में पटना के चार तस्करों के अलावा उत्पाद विभाग बक्सर में तैनात दो होमगार्ड के सिपाहियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो उस समय चेकपोस्ट पर ऑन ड्यूटी थे। एसपी मनीष कुमार ने पत्रकारों को बताया कि तस्करों ने पूछताछ में सिपाहियों के साथ सांठ-गांठ होने की बात स्वीकार की। वहां तैनात सिपाही रामाशंकर सिंह व शेषनाथ यादव का फोन चेक हुआ तो तस्करों से हुई उनकी बातचीत के प्रमाण मिले।

इस तरह दिया गया कार्रवाई को अंजाम

एसपी ने आगे बताया कि एसडीपीओ बक्सर धीरज कुमार के नेतृत्व में एनएच 922 पर टीम के अन्य सदस्य औद्योगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, डीआई यू प्रभारी यूसुफ दलसागर टोल प्लाजा के पास तैनात थे। सुबह होने से पहले एक स्कार्पियो वाहन आया। जब उसे रोका गया तो चालक भागने में सफल रहा। लेकिन, उसमें सवार दूसरा व्यक्ति दबोच लिया गया। इतने में टाटा की इंडिगो कार भी वहां पहुंची, जिसकी की सूचना पूर्व से थी। उसमें भी तीन लोग गिरफ्तार हुए।

वाहन को खड़ा कर भाग गया चालक

उत्पाद विभाग के कर्मियों के फोन जांच के दौरान तीसरे वाहन के नंबर का भी पता चला। उस वाहन को भी जब्त किया गया। जिसे पुलिस के भय के कारण चालक सड़क किनारे खड़ा कर भाग गया था। गिरफ्तार तस्करों में भोला कुमार निवासी भूतनाथ नगर, थाना अगमकुआं पटना, हनि कुमार मोसीनपुर, थाना खुसरूपुर, पटना, श्रीकांत पासवान साकिन मेकरा, जिला पटना व श्रीकांत पासवान, निवासी दीदारगंज पटना शामिल हैं।

यूपी से शराब लेकर पटना जाते थे तस्‍कर

बक्सर के एसपी एसपी ने कहा रात के वक्त यह तस्कर अक्सर शराब लेकर जाया करते थे। इसकी भनक लगते ही गुरुवार की रात ही जांच शुरू करा दी गई थी। शुक्रवार की सुबह होते-होते शराब बरामद हुई। इसमें दो वाहनों में कुल 949 लीटर शराब तथा तीसरे में तस्करों के लाइनर मौजूद थे। पूछताछ में पता चला है, अक्सर यह सभी यूपी से शराब लेकर पटना जाते थे। जिनकी मिलीभगत उत्पाद विभाग के सिपाहियों से थी। इस आरोप में होमगार्ड के सिपाही शेषनाथ यादव व रामाशंकर सिंह गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

एसपी मनीष कुमार ने कहा कि इस मामले अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। यह एक ऐसे रॉकेट का भंडाफोड़ है जिसमे खुद होमगार्ड्स के जवान शामिल थे।

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

15 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

36 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

51 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago