Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जमुई विधायक श्रेयसी सिंह साधेंगी मेडल के लिए निशाना, पेरिस ओलंपिक के लिए हुआ चयन

जमुई विधानसभा की विधायक श्रेयसी सिंह का पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेल में शॉटगन ट्रैप वूमेन प्रतियोगिता में चयन हुआ है. ऐसे में जमुई विधायक अब ओलंपिक गेम में मेडल पर निशाना साधेंगी.

Shreyasi Singh

श्रेयसी सिंह (फोटो- IANS)

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

Paris Olympics 2024: बिहार के जमुई से बीजेपी के विधायक श्रेयसी सिंह पेरिस ओलंपिक में निशाना साधेंगी. पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए शॉटगन ट्रैप वूमेन प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हुआ है. जमुई विधानसभा की विधायक श्रेयसी सिंह का पेरिस में आयोजित ओलंपिक खेल में शॉटगन ट्रैप वूमेन प्रतियोगिता में चयन हुआ है. ऐसे में जमुई विधायक अब ओलंपिक गेम में मेडल पर निशाना साधेंगी.

श्रेयसी सिंह बिहार की पहली एथलीट बन गई हैं, जिसका चयन ओलंपिक के लिए हुआ है. जमुई विधायक श्रेयसी सिंह के पेरिस ओलंपिक में चयन होने पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है. श्रेयसी सिंह ने ग्लासगो में हुए 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया था. उसी वर्ष उन्होंने 2014 एशियाई खेलों में इंचियोन में डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में शगुन चौधरी और वर्षा वर्मन के साथ कांस्य पदक जीता था.

कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत चुकीं हैं गोल्ड

2018 में ऑस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी की वूमेन डबल ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल पर श्रेयसी सिंह ने कब्जा जमाया था. इसी साल श्रेयसी सिंह को राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. श्रेयसी सिंह 2020 में भाजपा में शामिल हुईं. पार्टी ने उन्हें जमुई सीट से उतारा और उन्होंने जीत हासिल की.

हंसराज कॉलेज से पढ़ी हैं श्रेयशी सिंह

विधायक श्रेयसी सिंह का जन्म 29 अगस्त 1991 को नई दिल्ली में हुआ. उनके पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री रहे. उनकी मां पुतुल सिंह भी सांसद रहीं. श्रेयसी सिंह ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन और मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की है.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया की लगातार 5वीं जीत, कमिंस ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital