खेल

ICC World Cup 2023: आज से शुरू हो रहा क्रिकेट का महाकुंभ, यहां जानें टूर्नामेंट के A से Z तक सभी जानकारी

ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का आगाज आज से हो रहा है. क्रिकेट का ये महाकुंभ अगले 46 दिनों तक भारत के 10 अलग-अलग शहरों में चलेगा. इस दौरान लीग राउंड में कुल 48 मैच खेले जाएंगे. यह विश्व कप का 13वां संस्करण है. तो आईए जानते हैं इस टूर्नामेंट से जुड़ी सभी जानकारी.

आईसीसी विश्व कप में कितनी टीमें हो रही है शामिल

विश्व कप 2023 में कुल दस टीमें शामिल हो रही हैं. टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है. इसके साथ ही इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों में पिछली बार की विजेता इंग्लैंड, उपविजेता न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड शामिल है. इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पहले और दूसरे संस्करण के विजेता वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप नहीं खेल रहा है. क्योंकि टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी.

भारत के किन शहरों में खेले जाएंगे विश्व कप के मुकाबले

क्रिकेट विश्व कप के सभी मैच भारत के दस अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे. ये मैच 46 दिनों तक चलेगा. टूर्नामेंट का आगाज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होगा और आखिरी मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा. इसके अलावा दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, धर्मशाला, पुणे, लखनऊ, बेंगलुरु, कोलकाता और मुंबई में मैच का आयोजन होगा. हैदराबाद को छोड़कर सभी शहरों में पांच-पांच मैच खेले जाएंगे. जबकि, हैदराबाद में तीन मैच का आयोजन होगा.

किन दो टीमों के बीच होगा टूर्नामेंट का पहला मैच

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला गुरुवार 5 अक्टूबर यानी आज खेला जाएगा. मैच की शुरुआत दोपहर दो बजे से होगा.

विश्व कप 2023 में भारत का शेड्यूल

विश्व कप का पहला मुकाबला पांच अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. जबकि, भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को करेगा. भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलने उतरेगा. उसके बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत का मैच होगा. वहीं टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच भारत और नीदरलैंड के बीच 12 नवंबर को खेला जाएगा.

बारिश के कारण मैच रद्द होने पर क्या होगा

विश्व कप के लीग मैच के दौरान अगर कोई मैच बारिश के कारण प्रभावित होता है और रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. वहीं सेमीफाइनल और फाइनल में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था की गई है. बारिश के कारण मैच जहां पर रुकेगा, रिजर्व डे में वहीं से मैच आगे खेला जाएगा.

रिजर्व डे और फाइनल में मैच नहीं होने पर क्या होगा

मान लीजिए सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता है तो रिजर्व डे में मैच खेला जाएगा लेकिन अगर रिजर्व डे में भी खेल नहीं होने पर अंक तालिका में बेहतर करने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी. वहीं अगर फाइनल में बारिश से मैच प्रभावित होता है और रिजर्व डे में भी नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को विजेता घोषित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ICC World Cup 2023: वीरेंद्र सहवाग की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- विश्व कप में बाबर आजम से ज्यादा रन बनाएंगे Virat Kohli

विश्व कप में 9 देश के 16 अंपायर करेंगे कप्तानी

विश्व कप 2023 में 9 देशों के 16 अंपायर अंपायरिंग करते दिखेंगे. 16 अंपायरों में इंग्लैंड के 4, ऑस्ट्रेलिया के 3, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के 2-2, और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और वेस्टइंडीज से 1-1 अंपायर रहेंगे. विश्व कप के दौरान जो अंपायर अंपायरिंग करते दिखेंगे, जिनमें भारत के नितिन मेनन, श्रीलंका के कुमार धर्मसेना, क्रिस ब्राउन, क्रिस गैफनी, मराइस इरास्मस, रिचर्ड केटलबोरो, माइकल गॉफ, एड्रियन होल्डस्टॉक, अहसान रजा, पॉल रीफेल, शरफुद्दौला इब्ने शैद, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन, रॉड टकर और पॉल विल्सन शामिल हैं.

अब तक कितनी टीमें जीत चुकी है विश्व कप ट्रॉफी

वनडे विश्व कप का आयोजन प्रत्येक चार साल पर किया जाता है. पहली बार साल 1975 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था. जिसमें वेस्टइंडीज की टीम में जीत दर्ज की थी. इसके बाद 1979 में भी इसी टीम ने दूसरी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया. टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का आयोजन 1983 में हुआ, जिसमें भारत में पहली बार ट्रॉफी अपने नाम किया. कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने ये उपलब्धि हासिल की. इसके बाद साल 1987 में ऑस्ट्रेलिया, 1992 में पाकिस्तान, 1996 में श्रीलंका, 1999 में ऑस्ट्रेलिया, 2003 में ऑस्ट्रेलिया, 2007 में ऑस्ट्रेलिया, 2011 में दूसरी बार भारत, 2015 में फिर से ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. अब 2023 में विश्व कप के 13वें संस्करण का आयोजन हो रहा है.

विश्व कप जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में कितने रुपए मिलेंगे

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विश्व कप टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़ रुपये रखा है. इसमें से खिताब जितने वाली टीम को 33.17 करोड़ रुपये मिलेगे. जबकि, हारने वाली टीम को 16.59 करोड़ रुपये मिलेंगे. सेमीफाइनल में हारने वाली टीम को 6.65 करोड़ और लीग मुकाबले में बाहर होने वाली टीम को 83.23 लाख रुपये मिलेंगे. इसके साथ ही लीग मैच के दौरान प्रत्येक मैच जीतने पर टीम को 33.29 लाख रुपये दिए जाएंगे. इन सबके अलावा मैच के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी प्राइज मनी दी जाएगी.

घर बैठे कैसे देख सकते हैं लाइव प्रसारण

क्रिकेट विश्व कप 2023 के दौरान अगर आप मैच देखने मैदान में नहीं जा रहे हैं तो आप घर बैठे भी मैच देख सकते हैं. टेलीविजन, मोबाइल और रेडियो के माध्यम से भी मैच देख सकते हैं. विश्व कप का लाइव प्रसारण अगर आप टेलीविजन पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल पर डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. इसके साथ ही रेडियो पर भी मैच की लाइव कमेंट्री सुना जा सकता है.

Vikash Jha

Recent Posts

कहीं दीवाली से पहले महंगे तो नहीं हो गए LPG सिलेंडर? जानिए आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट

LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…

3 minutes ago

इटली में फिर भड़की विरोध की चिंगारी, कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…

4 minutes ago

उत्तराखंड विवाद पर दलेर मेहंदी फैमिली में तनाव; बेटे गुरदीप बोले- मानसिक दबाव में पूरा परिवार

उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…

43 minutes ago

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

1 hour ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

2 hours ago