देश

Lucknow: “प्लीज मुझे बचा लो..” लिफ्ट में फंसी 5 साल की बच्ची हाथ जोड़कर मांगती रही मदद, वीडियो देख लोगों का पसीजा दिल

Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने वाला हैरत में है. यहां पर स्कूली बच्ची लिफ्ट में फंस गई वो भी लगभग 20 मिनट तक यह मासूम लिफ्ट में चीखती चिल्लाती रही लेकिन इसकी पुकार सुनने वाला कोई नहीं था. लिफ्ट में लगे कैमरे में यह साफ दिख रहा है की बच्ची हाथ जोड़कर खुद को बाहर निकालने के लिए मदद की गुहार लगा रही है. वहीं वह लिफ्ट में लगे कैमरे की तरफ हाथ जोड़कर भी मदद मांग रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रेस्क्यू के बाद भी बच्ची के अंदर खौफ

वीडियो में दिख रही घटना यूपी की राजधानी लखनऊ के थाना गुडंबा के जनेश्वर अपार्टमेंट का है.जहां अपार्टमेंट के 11वें फ्लोर पर आशीष अवस्थी का परिवार रहता है. उस दिन (4 अक्टूबर) को उनकी करीब 7 साल की बेटी हर रोज की तरह स्कूल से वापस घर आ रही थी. जब वह अपने फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़ी तो अचानक से लिफ्ट बंद हो गई. वहीं 20 मिनट तक लिफ्ट में अकेली बच्ची फंसी रही. बच्ची का जब रेस्क्यू किया गया तब वह पसीने में नहाई हुई थी और बहुत घबराई हुई थी.

कैमरे के सामने हाथ जोड़ लगाती रही मदद की गुहार

इस वीडियो में बच्ची चिल्ला चिल्ला कर मदद की गुहार लगाती हुई नजर आ रहीं है. वीडियो में दिख रहा है कि बच्ची शुरुआत में तो शांत थी, लेकिन बाद में घबराने लगी. वहीं बच्ची कैमरे के सामने हाथ जोड़कर मदद की गुहार भी लगाती रही. स्कूल की यूनिफॉर्म पहने बच्ची लिफ्ट में बिजली गुल होने की वजह से फंस गई. लगभग 20 मिनट बाद लिफ्ट नीचे बेसमेंट में जाकर खुली तो बच्ची को सही सलामत निकाला गया.

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi: राहुल गांधी के ‘नूरी’ को लेकर शुरू हुआ विवाद, AIMIM बोली- ये लाखों मुस्लिम लड़कियों का अपमान

लखनऊ की यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे सामने आई. जब 11वीं मंजिल के बी-ब्लॉक निवासी 7 वर्षीय ध्वनि अवस्थी ने स्थानीय लोगों को बताया कि “अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लिफ्ट में चढ़ी. मैंने लिफ्ट का बटन दबाया लेकिन इससे पहले कि मैं उतर पाती, वह फिर से बंद हो गई और फिर से ऊपर की ओर बढ़ने लगी और लिफ्ट 20वीं मंजिल पर फंस गई.”

Rohit Rai

Recent Posts

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

58 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

1 hour ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

1 hour ago