खेल

Kuldeep Yadav: दो मैचों में किए 9 शिकार, ODI में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बने कुलदीप

Kuldeep Yadav: भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराकर 11वीं बार एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर दिया. मंगलवार को खेले एक रोमांचक मुकाबले में भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मेजबानों को 172 रनों पर समेट कर 41 रनों से जीत दर्ज की. इसके पहले, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे. वहीं भारत ने श्रीलंका के वनडे में लगातार 13 जीत का सिलसिला भी रोक दिया.

सबसे तेज 150 विकेट हासिल करने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने

214 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही थी और उसके तीन विकेट 25 रनों पर गिर गए थे. भारत की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने झटके. कुलदीप ने चार विकेट झटकने के साथ ही अपने विकेटों की संख्या को 150 पहुंचा दिया है. वह वनडे में सबसे तेज 150 विकेट हासिल करने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं. ये मुकाम उन्होंने 88 मुकाबले खेलने के बाद हासिल किया है. इसके पहले बांग्लादेश के अब्दुल रज्जाक ने 108 मैचों में यह कारनामा किया था.

ओवरऑल चौथे स्थान पर कायम

ओवरऑल सबसे तेज 150 विकेट लेने की बात करें तो इस लिस्ट में कुलदीप यादव चौथे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में शीर्ष पर पाकिस्तान के सकलेन मुश्ताक का नाम है. मुश्ताक ने 78 मैचों में ऐसा किया था. अफगानिस्तान के राशिद खान दूसरे नंबर (80 मैच), श्रीलंका के अजंता मेंडिस 84 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. मोहम्मद शमी के बाद कुलदीप भारत की तरफ से वनडे में दूसरे सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज हैं. मोहम्मद शमी ने 80 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था.

ये भी पढ़ें: IND VS PAK: मैच में मिली हार के बाद बाबर आजम का निकला गुस्सा, इन पर फोड़ दिया सारा ठीकरा, भारत के लिए बोल दी ये बात 

पाकिस्तान के खिलाफ चटकाए थे पांच विकेट

कुलदीप जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने 8 विकेट खो चुकी श्रीलंकाई टीम के आखिरी दो विकेट एक ही ओवर में चटकाकर मेजबानों को हार का स्वाद चखा दिया. कुलदीप ने एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ भी 5 विकेट झटके थे. भारत को एशिया कप में अब अगला मुकाबला बांग्लादेश से खेलना है. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले पर भी सभी की नजरें होंगी क्योंकि फाइनल में यह पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

12 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

13 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

38 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

48 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

1 hour ago