देश

KC Joshi Railway: CBI की गोरखपुर में बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़ा रेलवे अफसर, घर पर मिला 2.61 करोड़ कैश

Gorakhpur Railway Officer Bribery Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बड़ी कार्रवाई की है. यहां रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मटेरियल मैनेजर केसी जोशी को गिरफ्तार किया गया, छापेमारी में उसके ठिकाने से 2.61 करोड़ रुपये का कैश मिला. करोड़ों रुपये के कैश की तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मामले की चर्चा शुरू हो गई है.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया​ कि रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मटेरियल मैनेजर केसी जोशी को बुधवार को तीन लाख रुपए की घूस लेते हुए पकड़ा गया. केसी जोशी 1988 बैच के IRSS अधिकारी हैं. CBI की पूछताछ के दौरान जोशी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उनके पास से कई संदिग्ध डाक्यूमेंट्स भी मिले हैं. CBI ने उनके कंप्यूटर और हार्ड डिस्क को कब्जे में ले लिया है.

जांच अधिकारियों के मुताबिक, गोरखपुर स्थित रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मटेरियल मैनेजर केसी जोशी को CBI बुधवार की सुबह लेकर लखनऊ चली गई. हालांकि, एक टीम अब भी गोरखपुर में डेरा डाले हुए है. अब टीम उसे CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी. यह भी कहा जा रहा है कि CBI केसी जोशी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है.

यह भी पढ़िए: “अगर आपको फोड़ना है तो दूसरे राज्यों में जाएं”, दिल्ली में पटाखे पर बैन हटाने से SC ने किया इनकार

GEM पोर्टल से फर्म का रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं करने की मांगी रिश्वत

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जोशी ने गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (GEM) पोर्टल से त्रिपाठी की फर्म का रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं करने के लिए 7 लाख की रिश्वत मांगी थी. इसका जिक्र एफआईआर में भी है. एफआईआर में कहा गया है कि प्रणव त्रिपाठी को जनवरी में GeM पोर्टल के माध्यम से NER में तीन ट्रकों की सप्लाई के लिए टेंडर मिला था. हालांकि, जोशी ने प्रणव को 7 लाख रुपये का भुगतान न करने पर उनकी फर्म का रजिस्ट्रेसन रद्द करने की धमकी दी थी. इसके बाद त्रिपाठी ने जोशी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

10 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

42 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

56 minutes ago

‘सुरक्षा से कोई समझौता नहीं…’: जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर गाजियाबाद से दिल्ली बॉर्डर तक कड़ी किलेबंदी

Jantar Mantar Protest: CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर नोएडा और गाजियाबाद में अलर्ट. दिल्ली…

57 minutes ago