मनोरंजन

जब सलमान खान ने नहीं दिए थे टैक्सी ड्राइवर के पैसे, बाद में दबंग खान को ऐसे चुकानी पड़ी थी कीमत

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी सारे चर्चे मशहूर हैं. लेकिन उन्होंने हाल ही में एक ऐसा किस्सा सुनाया है जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए. सलमान खान अपनी फिटनेस और दारियादिली के लिए जाने जाते हैं. इस समय सलमान खान अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं. इसी के चलते वह फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे. यहां उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है. सलमान ने बताया कि एक बार उन्होंने एक टैक्सी ड्राइवर को पैसे न देकर चकमा दे दिया.

सुपरस्टार सलमान खान ने आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की पूरी स्टार कास्ट के साथ मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फेमस शो में शिरकत की है. इस दौरान बताया कि अपने कॉलेज के दिनों में वह दोस्तों के साथ मिलकर पैसे बचाने के लिए गुपचुप तरीके से ट्रेन में फ्री में सफर किया करते थे.

‘टैक्सी ड्राइवर को बिना पैसे दिये हो गया था फरार’

सलमान खान ने बताया कि एक दिन मैंने अपने कॉलेज के समय में आराम फरमाने के लिए टैक्सी बुक की और कॉलेज पहुंच गया. जिसके बाद मैंने टैक्सी ड्राइवर को पैसे लाकर देने के लिए कहा था और फिर धोके से फरार हो गया. तब उस बेचारे को कैसा होगा. वह सोच रहा होगा कि मैं वापस आकर उसे पैसे दे दूंगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं. क्योंकि मैं तो फरार हो गया था.

यह भी पढ़ें- “अगर मैं भ्रष्टाचारी हूं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं”, CBI के सामने पेश होने से पहले अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला हमला

‘एक फिर मिला मुझे वही टैक्सी ड्राइवर’

सलमान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि किस्मत की बात ही अलग होती है. जब मैं मॉडलिंग करने लगा था तो एक दिन वापस घर जाने के लिए मैंने फिर टैक्सी को बुक की और हुआ कुछ ऐसा कि इस बार कैब ड्राइवर वही शख्स निकला, जिसे में चकमा देकर भाग खड़ा हुआ था. कैब में उस ड्राइवर से मिलने के दौरान वह मुझसे बार-बार कह रहा था कि मैंने उसे कहीं देखा है. जिसके बाद जब में घर वापस पहुंचा और पैसे देने की बात कहने लगा तो उसने मुझे पहचान लिया. जिसके बाद मैंने उस कैब ड्राइबर को ब्याज सहित भुगतान किया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘शैतान जाते-जाते ट्रोल करा गया’, नाना पाटेकर को लेकर ऐसा क्यों बोलीं एक्ट्रेस?

Nana Patekar News: नाना पाटेकर को लेकर टिप्पणी के बाद तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर…

21 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा…

24 minutes ago

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी, गृह मंत्रालय ने राज्यों के DGP को लिखा पत्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर निर्देश…

28 minutes ago

ममता दीदी का अनोखा अंदाज! बच्चों की कविता गाकर उड़ाया CEC का मजाक, देखें वायरल VIDEO

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने 'जॉनी-जॉनी यस पापा' कविता गाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार…

34 minutes ago

‘नौकरियां विदेश भेजी तो लगेगा भारी टैरिफ’ जेडी वेंस की कंपनियों को दो टूक चेतावनी, अमेरिका फर्स्ट नीति पर तीखे किये तेवर

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने चेतावनी दी है कि जो कंपनियां अमेरिकी…

42 minutes ago

पीएम मोदी के चेन्नई दौरे की तैयारियों के मद्देनजर 15,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अक्टूबर को होने वाली चेन्नई यात्रा से पहले चेन्नईभर में…

44 minutes ago