खेल

‘पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बेहतर मोहल्ला टीम’, पूर्व पाक क्रिकेटर दानिश कानेरिया ने क्यों कहा ऐसा?

फॉर्मेट चाहे कोई भी हो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का हाल इन दिनों बेहाल है. बड़ी-बड़ी डींगे हांकने वाली इस टीम के पूर्व क्रिकेटर ने ही उन्हें आईना दिखाया है. खास तौर पर हाल ही में बांग्लादेश से घरेलू टेस्ट सरीजी में अपनी फजीहत कराने के बाद बाबर सेना की जगहंसाई हो रही है.

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पाकिस्तानी टीम की तीखी आलोचना की है. यह पाकिस्तान की बांग्लादेश से पहली टेस्ट सीरीज हार थी और कनेरिया ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए यहां तक ​​कह दिया कि “मोहल्ले की टीम भी उनसे बेहतर खेल सकती है.”

दो मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. जबकि, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 6 विकेट रहते 185 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया, जो कि पाकिस्तानी धरती पर मेहमान टीम द्वारा किया गया तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है. इस हार ने बाबर आजम की कप्तानी में टीम के भविष्य को लेकर कई सवाल उठाए.

आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कनेरिया ने पाकिस्तानी टीम की खूब आलोचना की. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान क्रिकेट टीम का स्तर इतना नीचे है कि मोहल्ले की टीम भी उनसे बेहतर है और उनके इस हाल की जिम्मेदार पीसीबी है.

“टीम के इस तरह के खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें ही दोषी ठहराया जाना चाहिए. कप्तान और PCB चेयरमैन की कुर्सी का फेरबदल निराशाजनक है. उन्होंने नेतृत्व और मैदान पर प्रदर्शन के बीच के अंतर को उजागर किया.”

कनेरिया ने यह भी कहा कि पीसीबी का पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की जगह बाबर आजम को कमान देना एक गलत फैसला है. सरफराज ने 2017 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को जीत दिलाई थी और वह सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- ‘सेवानिवृत्त’ पहलवान विनेश फोगाट को पता-ठिकाना न बताने पर नाडा ने भेजा नोटिस

कनेरिया ने कहा, “मुझे नहीं पता कि सरफराज अहमद की अच्छी कप्तानी के बावजूद बाबर आजम को नेतृत्व की जिम्मेदारी क्यों दी गई. वर्तमान में पाकिस्तान टीम में कप्तान बनने लायक कोई नहीं है. कप्तान वह होता है जो दबाव अपने कंधों पर लेता है और अपने प्रदर्शन से टीम को आगे ले जाता है, जो बाबर और शान मसूद दोनों ही करने में विफल रहे हैं.

इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पाकिस्तान और उसके चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के बीच तुलना करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारतीय खिलाड़ियों ने आवश्यकता पड़ने पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और एक विश्व स्तरीय टीम तैयार की है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

20 seconds ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

15 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

58 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

1 hour ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

2 hours ago