दुनिया

Canada: अविश्वास प्रस्ताव गिरने से बच गई ट्रूडो की सरकार, लेकिन संकट बरकरार… संसद में विपक्ष फिर करेगा पलटवार

Canada Political Uprising: कनाडा में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार फिलहाल गिरने से बच गई है. ट्रूडो सरकार के खिलाफ कनाडा की विपक्षी पार्टियों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. ट्रूडो सरकार अपने ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव गिराने में कामयाब रही है.

AP की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में कई घंटे तक तीखी बहस चली, जिसमें सत्ता पक्ष (जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी) और विपक्ष (कंजर्वेटिव पार्टी) के सांसदों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. बहस के बाद, लिबरल पार्टी को सत्ता से हटाने और अचानक चुनाव कराने के कंजर्वेटिव मोशन को 211 वोटों के मुकाबले 120 वोट से खारिज कर दिया गया.

न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी से गठबंधन टूटना बड़ा झटका

यदि कंजर्वेटिव मोशन के पक्ष में विपक्षी सांसदों की ओर से अधिक मतदान होता तो ट्रूडो की सरकार गिर जाती. इसकी संभावना बहुत ज्यादा थी. क्योंकि, इस महीने की शुरूआत में ट्रूडो की लिबरल पार्टी और न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के बीच गंठबंधन टूट गया था, जिससे ट्रूडो सरकार के गिरने की आशंका बढ़ गई थी. NDP से गठबंधन टूटने के बाद से ये आशंका जताई जा रही थी कि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो संसद में बहुमत साबित नहीं कर पाए तो उनकी सरकार गिर जाएगी.

अब फिर करना होगा अविश्वास प्रस्ताव का सामना

बहरहाल, खबरें आ रही हैं कि कनाडा की वामपंथी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) और अन्य विपक्षी दल ट्रूडो सरकार की मुसीबतें बढ़ाते रहेंगे. अभी ट्रूडो अविश्वास प्रस्ताव से तो बच गए हैं, लेकिन उनके लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली. सर्वेक्षणों के अनुसार, उनकी लोकप्रियता 9 साल के कार्यकाल के बाद काफी घट गई है. विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी ने अगले हफ्ते फिर से उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

9 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

19 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

19 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

43 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

1 hour ago