ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी और ट्रेविस हेड (सोर्स- आईसीसी)
ICC Player of The Month: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने तीन खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किए हैं. इनमें दो खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के हैं और एक प्लेयर भारतीय टीम के हैं. आईसीसी की नॉमिनेशन लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल का नाम शामिल है. वहीं भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम उस लिस्ट में शामिल है.
ट्रेविस हेड
वर्ल्ड कप 2023 से पहले ट्रेविस हेड पूरी तरह से फिट नहीं थे. वह एक लंबी चोट से वापसी कर रहे थे, लेकिन इसके बाद भी उन्हें वर्ल्ड कप टीम में रखा गया था. वर्ल्ड कप टूर्नामेंट आधा बीत जाने के बाद उन्होंने वापसी की और 6 मैच में 127 की स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए. जिसमें उनके नाम दो शतक और एक फिफ्टी दर्ज है. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में हेड ने बेहतरीन खेल दिखाया. ऑस्ट्रेलिया को छठी बार ट्रॉफी दिलाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जिसके लिए फाइनल में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए ग्लेन मैक्सवेल को भी नॉमिनेट किया गया है. मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप के 9 मैचों में 400 रन बनाए. जिसमें उन्होंने दो बार शतकीय पारी खेली. ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 201 रनों की पारी खेली. मैक्सवेल की वो पारी ऐसी थी, जो सदियों में कभी-कभी ही देखने को मिलती है.
ये भी पढ़ें- ICC Ranking: T20I में नंबर 1 गेंदबाज बने रवि बिश्नोई, राशिद खान को छोड़ा पीछे
आईसीसी की इस लिस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी नाम शामिल है. शमी ने वर्ल्ड कप के शुरुआत के चार मैच में नहीं खेल पाए. लेकिन जैसे ही मैदान पर उनकी वापसी की. उन्होंने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया. वह वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. शमी ने सात मैचों में 24 विकेट चटकाए. जिसमें तीन बार उन्होंने 5-5 विकेट झटके. वहीं एक बार उन्होंने चार विकेट हॉल लिया था.
तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…
आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…
Aaj Ka Rashifal: 23 अक्टूबर 2026 को ध्रुव योग के संयोग में सिंह, कुंभ और…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…