देश

महाराजगंज से अकेले सैफई निकला था नेताजी का नन्हा फैन, रास्ता भटकने पर अखिलेश ने भेजी कार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन से पार्टी के कार्यकर्ता ग़मजदा हैं. लेकिन, इस दौरान एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया, जब एक 10 साल का लड़का निधन की खबर सुनते ही सैफई के लिए निकल पड़ा. लेकिन रास्ता भटककर कानपुर पहुंच गया. अब इस नन्हें समर्थक के लिए अखिलेश यादव ने कार भेजी है. ताकि उसे सैफई लाया जा सके.

मामले में खुलासा तब हुआ जब कानपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बच्चे को रोका और पूछताछ की. पूछताछ का एक वीडियो भी वायरल हुआ. जिससे पता चला कि बच्चे का नाम श्यामलाल यादव है और वह महाराजगंज के नौतनवा क्षेत्र का रहने वाला है. पूछताछ में बच्चे ने बड़ी मासूमियत से बताया कि जैसे ही उसे नेताजी के निधन की जानकारी मिली वह जो कपड़े पहना था, उसी में सैफई के लिए निकल पड़ा.

बच्चे ने बताया कि वह गोरखपुर होते हुए इटावा पहुंच गया था. लेकिन, दुर्भाग्य से किसी ने गलत जानकारी दी और वह गलत ट्रेन में बैठकर कानपुर पहुंच गया. हालांकि, इस दौरान बड़े ही मायूसी से बच्चे ने बताया कि अब उसे मां-बाप उसे लेने के लिए कानपुर आ रहे हैं. मुलायम सिंह यादव के नन्हें समर्थक ने जीआरपी को बताया कि वह सपा का स्टार प्रचारक है. उसकी इच्छा थी कि वह सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को आखिरी विदाई दे.

हालांकि, जीआरपी ने बच्चे के मां-बाप को फोन कर जानकारी दी और उसे महाराजगंज भेज दिया. लेकिन, अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खबर आ रही है कि अखिलेश यादव ने एक कार महाराजगंज भेजी है, ताकि 10 वर्षीय श्यामलाल को बाइज्जत सैफई लाया जा सके. ताकि, वह अपनी इच्छा पूरी कर सके.

Shivam

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago