खेल

भारतीय क्रिकेट टीम के नये गेंदबाजी कोच बने मोर्ने मोर्कल, बंग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगा पहला टास्क

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल को भारत की पुरुष क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गाया है. मोर्कल की नियुक्ति से भारतीय टीम का कोचिंग स्टाफ पूर्ण हो गया. इसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर के अलावा फील्डिंग कोच टी दिलीप और सहायक कोच के रूप में रेयान टेन डेशकाटे और अभिषेक नायर शामिल हैं.

मोर्कल गेंदबाजी कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे थे. गेंदबाजी कोच के लिए मोर्कल के अलावा भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आर विनय कुमार को भी शॉर्टलिस्ट किया गया था. बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने उनकी नियुक्ति की घोषणा कर दी.

मोर्कल दिसंबर 2023 तक पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच थे. उनका नाम गंभीर ने बोर्ड को सुझाया था. गंभीर मोर्कल के साथ आईपीएल के दो सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के दल में काम कर चुके थे और इसके साथ ही वह एसए20 में डरबन सुपर जायंट्स के लिए भी मोर्कल के साथ काम कर चुके थे.

प्रारंभिक रूप से मोर्कल के सामने भारतीय टीम के घरेलू टेस्ट दौरे की चुनौती होगी, जिसमें भारत को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलनी है. इसके अलावा इस साल के अंत में भारत ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने भी जाएगा. ऑस्ट्रेलिया में भारत 1992 के बाद पहली बार पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगा.

भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर साईराज बहुतुले श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ़ का हिस्सा थे. अभी इस बात को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि आखिर बहुतुले कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहेंगे या नहीं. हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम मैनेजमेंट रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के इतर भी स्पिन गेंदबाजों का एक समूह तैयार करने के पक्ष में है. ऐसे में अगर बहुतुले को स्थाई तौर पर शामिल नहीं किया जाता है तब उन्हें स्पिन कंसलटेंट की भूमिका दी जा सकती है.

मोर्कल ने अपने 12 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय करियर में 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 खेले जिसमें उन्होंने 544 विकेट निकाले. एलएसजी और पाकिस्तान की टीम को कोचिंग देने के अलावा वह 2023 के महिला टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम के साथ भी काम कर चुके हैं. वहीं हाल ही में हुए पुरुष टी20 विश्व कप में वह नामीबिया की टीम के साथ भी काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- बेन स्टोक्स इंग्लिश समर के बाकी मैचों से बाहर, ओली पोप करेंगे टेस्ट टीम की कप्तानी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago