पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
पीएम मोदी के साथ Hon Hai Technology Group (Foxconn) कंपनी के चेयरमैन
दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर और अग्रणी ग्लोबल साइंस-टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn) के सीईओ एवं चेयरमैन यंग लियू की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई. दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn) के सीईओ और चेयरमैन यंग लियू से हुई मुलाकात के बारे में बताया. उन्होंने X.com पर कहा— “मुझे आज यंग लियू से मिलकर बहुत अच्छा लगा. मैंने भविष्य के क्षेत्रों में भारत द्वारा पेश किए जाने वाले शानदार अवसरों पर प्रकाश डाला. हमने कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भारत में उनकी निवेश योजनाओं पर भी बेहतरीन चर्चा की.”
बता दें कि मिस्टर लियू दुनिया के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक Foxconn की देखरेख करते हैं, जिसके पास पीक मैन्युफैक्चरिंग सीजन के दौरान लगभग 900,000 कर्मचारी हैं. जिनका 24 देशों में कारोबार है और 2023 में उनका रेवेन्यू TWD6.162 ट्रिलियन (लगभग 198 बिलियन अमेरिकी डॉलर या 183 बिलियन यूरो) रहा था.
फॉक्सकॉन फॉर्च्यून ग्लोबल-500 में शीर्ष 30 कंपनियों में से एक है और रेवेन्यू के मामले में ताइवान में सबसे बड़ी है. फॉक्सकॉन के चार प्राइमरी प्रोडक्ट सेगमेंट हैं— स्मार्ट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, क्लाउड एंड नेटवर्किंग प्रोडक्ट, कंप्यूटिंग प्रोडक्ट, कंपोनेंट्स और अन्य प्रोडक्ट.
— भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…