-भारत एक्सप्रेस
Photo- FIFA World Cup (@FIFAWorldCup)/Twitter
List of records achieved by Lionel Messi: लियोनेल मेसी. फुटबॉल जगत में ये नाम बड़े-बड़े दिग्गजों में गिना जाता है. 35 साल के इस खिलाड़ी ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े, मगर 18 दिसंबर से पहले तक एक ऐसी ट्रॉफी थी जो मेसी से हमेशा दूर रही. लेकिन 18 दिसंबर की रात करीब ढाई घंटे की कड़ी जंग के बाद मेसी (Lionel Messi) ने इसे भी अपने खाते में जोड़ लिया. या यूं कह लीजिए इस रात मेसी के कदमों में पूरी दुनिया थी. खास बात ये रही कि फीफा की ट्रॉफी तो अर्जेंटीना के कप्तान की झोली में आई ही, साथ ही उन्होंने कई धाकड़ रिकॉर्ड बनाए और तोड़े भी.
मेसी के कदमों में पूरी दुनिया
बात अगर फाइनल मुकाबले की करे तो ये मैच रविवार (18 दिसंबर) को लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में खेला गया, जिसमें लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला 2018 के विजेता फ्रांस से था. 90 मिनट और 30 मिनट के एक्सर्टा टाइम के बाद मैच 3-3 से समाप्त होने के बाद पेनल्टी शूटआउट में गया जहां फ्रांस को 2-4 से हार मिली.
ये भी पढ़ें: FIFA WC Final: पेनल्टी शूटआउट का रोमांच, मेसी का मैजिक और अर्जेंटीना चैंपियन
बता दें, फीफा वर्ल्ड कप में यह मेसी का आखिरी मैच था और उन्होंने विश्व कप विजेता बनने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया. खास बात ये है कि इस बार उनकी मेहनत रंग लाई. फाइनल के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेसी ने कई रिकॉर्ड तोड़े. यहां उन सभी रिकॉर्डों की सूची दी गई है जो मेसी ने अपने फुटबॉल करियर की सबसे शानदार रात में बनाए थे.
फीफा वर्ल्ड कप में सर्वाधिक मिनट खेले गए: फाइनल की रात को पूरे 120 मिनट खेलकर मेसी ने इटली के पूर्व डिफेंडर पाओलो मालदिनी (Paolo Maldini’s) के सर्वाधिक फीफा विश्व कप मिनट खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. 26 मैचों में मेसी ने मैदान पर 2,314+ मिनट बिताए, जबकि मालदिनी का अंक 2, 217 था.
मेसी ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड: फाइनल मैच में दो गोल के बाद मेसी के नाम अब फीफा वर्ल्ड कप में कुल 13 गोल दर्ज हो गए. जबकि पेले के नाम 12 गोल हैं.
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा जीत: रविवार (18 दिसंबर) को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना की जीत वर्ल्ड कप में खेले गए 26 मैचों में मेसी की 17वीं जीत थी. वह अब जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस (Miroslav Klose’s) की बराबरी कर चुका है, और विश्व कप मैचों में संयुक्त रूप से सबसे सफल खिलाड़ी है.
सभी नॉकआउट मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी: मेसी विश्व कप के एक सीजन में ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ़ 16, क्वार्टर फ़ाइनल, सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने.
गोल्डन बॉल्स: मेसी कई गोल्डन बॉल पुरस्कार जीतने वाले फीफा विश्व कप इतिहास में पहले खिलाड़ी बने. उन्होंने 2014 के सीजन में अपनी पहली गोल्डन बॉल जीती और अर्जेंटीना की जीत में बड़ी भूमिका निभाने के बाद रविवार रात को उन्हें दूसरी गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…