महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)
MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इस समय क्रिकेट से दूर हों लेकिन वो मीडिया हाउसेज की खबरों में बने रहते हैं. धोनी के साथ अब एक बड़ा फ्रॉड हो गया है जो कि उनके ही एक जिगरी दोस्त ने किया है. धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विशवॉश के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक केस दर्ज कराया है. मिहिर दोस्त के साथ ही धोनी के बिजनेस पार्टनर भी हैं लेकिन अब उकने साथ उन्ही जिगरी दोस्त ने फ्रॉड कर दिया है, जिसके चलते धोनी की करीब 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
जानकारी के मुताबिक मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. दिवाकर ने समझौते में बताई गई शर्तों का पालन नहीं किया. इस मामले में अरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था. समझौते के तहत प्रॉफिट शेयर करना था, पर समझौते के सभी नियम और शर्तों की धज्जियां उड़ा दी गईं.
रिपोर्ट्स बताती हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया. उनको धोनी की ओर से कई कानूनी नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसके बाद धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, जिससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है.
यह भी पढ़ें-WTC Point Table में नंबर 1 पर पहुंची टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से हुआ डबल फायदा
धोनी से पहले हाल ही में ऋषभ पंत को लाखों- करोड़ों का चूना लगा था. यह काम मृणांक सिंह नाम के शख्स ने किया. वो 25 दिसंबर को पुलिस के हत्थे चढ़ा था. दावा है कि हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला आरोपी मृणांक सिंह ने अंडर-19 स्तर पर राज्य की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था. उसने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक टीम का प्रतिनिधित्व करने का भी दावा किया था. पुलिस की जांच में सामने आया कि ऋषभ पंत के साथ मृणांक ने 2020-2021 में 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…