खेल

Ranji Trophy: मुंबई ने जीत के साथ किया आगाज, बिहार को इनिंग और 51 रन से हराया

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी सीजन 2023-24 की शुरूआत हो गई है. मुंबई ने जीत के साथ आगाज किया है. पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने बिहार को इनिंग और 51 रनों से हरा दिया. मुंबई की जीत में ऑलराउंडर शिवम दूबे का बड़ा योगदान रहा. वहीं मोहित अवस्थी को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

मुंबई ने बिहार को हराया

बिहार टीम के कप्तान आशुतोष अमन ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी का न्योता दिया. मुंबई की टीम ने पहली पारी में 251 रन बनाए. इसके जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में 100 रन पर ऑलआउट हो गई. वहीं मुंबई ने जोखिम उठाते हुए दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं की और फिर से बिहार को बल्लेबाजी करने को कहा. दूसरी पारी में भी बिहार की टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह से बिहार को इनिंग और 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

भूपेन लालवानी ने बनाए 65 रन

मुंबई की ओर से पहली पारी में भूपेन लालवानी ने 65 रनों की पारी खेली. वहीं सुवेद पार्कर और तनुष कोटियान ने भी 50-50 रनों की पारी खेली. शिवम दूबे ने पहली पारी में एक छक्के और 6 चौकों की मदद से 41 रनों की पारी खेली. मुंबई की टीम ने बिहार को पहली पारी में 100 रन पर ऑलआउट कर दिया. मुंबई की ओर से मोहित अवस्थी ने पहली पारी में 6 विकेट लिए वहीं शिवम दूबे को भी दो सफलता मिली.

ये भी पढ़ें- Team India: क्या केएल राहुल के लिए T20 टीम के दरवाजे बंद हो गए? श्रेयस अय्यर और चहल के लिए वापसी आसान नहीं

मोहित अवस्थी और शिवम दूबे की शानदार गेंदबाजी

दूसरी पारी में भी मुंबई की टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई. दुसरी पारी में मुंबई की ओर से शिवम दूबे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 11 ओवर में 10 रन खर्च करके 4 विकेट झटके. उन्होंने 7 ओवर मेडन फेंके. इस पारी में रेस्टन डियास को 3 विकेट और तनुष कोटियान, मोहित अवस्थी और कप्तान शम्स मुलानी को एक-एक सफलता मिली. मुंबई की ओर से मोहित अवस्थी ने सात और शिवम दूबे ने 6 विकेट लिए. वहीं बिहार की ओर से वी प्रताप सिंह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

44 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago