Categories: नवीनतम

Travel Website ने बंद की मालदीव की बुकिंग, लक्षद्वीप के लिए लॉन्च किए 5 नए पैकेज

Travel Website: पीएम मोदी का लक्षद्वीप जाना और फिर मालदीव की मंत्री का आपत्तिजनक बयान देना, मालदीव पर भारी पड़ रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली मंत्री के खिलाफ कार्रवाई हो गई है. भारत और मालदीव के बीच जारी इस विवाद का असर अब सैलानियों पर भी देखने को मिल रहा है. भारतीय ट्रैवल कंपनियों ने लक्षद्वीप जाने के लिए खास पैकेज की शुरुआत कर दी है.

दरअसल, देश के दूसरे सबसे बड़े ट्रैवल पोर्टल ईजमाईट्रिप (EaseMyTrip) के को-फाउंडर प्रशांत पित्‍ती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि हमारी कंपनी पूरी तरह भारतीय और मेड इन इंडिया है. हम मालदीव के साथ उपजे ताजा विवाद के बाद अपने देश और सरकार के साथ खड़े हैं. इसलिए हम भारतीयों से अपील करते हैं कि वे विदेश घूमने के बजाए भारत में घूमकर आएं.

यह भी पढ़ें-Israel Palestine Conflict: केरल में स्टारबक्स के बाहर लगे फिलीस्तीन के समर्थन वाले पोस्टर, 6 छात्रों की हुई गिरफ्तारी

मालदीव घूमने वालों में बड़ी है भारतीयों की तादाद

प्रशांत ने कहा है कि मालदीव घूमने वालों में सबसे ज्‍यादा संख्‍या भारतीयों की होती है. हमारे पोर्टल ने ही बीते साल कुल 8 हजार करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसमें से बड़ा हिस्‍सा मालदीव घूमने वालों का भी था. लेकिन, ताजा विवाद के बाद हम मालदीव की सारी फ्लाइट कैंसिल कर रहे हैं. हमारे पोर्टल से मालदीव के लिए जो भी बुकिंग की गई है, सभी कैंसिल की जा रही है.

यह भी पढ़ें-Delhi: पुलिस वैन से बाहर आकर संजय सिंह ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, आबकारी नीति मामले में जेल में हैं बंद

लक्षद्वीप के लिए लॉन्च किए नए पैकेज

एक तरफ ईजी माई ट्रिप ने मालदीव की ट्रिप्स कैंसिल कर दी हैं. तो दूसरी ओर प्रशांत बताया है कि कंपनी ने लक्षद्वीप के लिए स्‍पेशल पैकेज की भी शुरुआत कर दी है और लोगों से घूमकर आने की रिक्‍वेस्‍ट की है. उन्‍होंने कहा है कि हमारे पोर्टल पर लक्षद्वीप के लिए 5 नए पैकेज की शुरुआत की जा रही है. हम अयोध्‍या और लक्षद्वीप जैसे टूरिस्‍ट प्‍लेस को इंटरनेशनल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी में हैं.

– भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

8 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

54 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago