देश

कौन हैं अतीक अहमद और अशरफ को मारने वाले हत्यारे? जिन्होंने पुलिस के सामने 10 सेकेंड में माफिया और उसके भाई का कर दिया कत्ल

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की बीती रात तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद तीनों ही हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है और एक की पहचान लवलेश त‍िवारी के रूप में हुई है. इनकी गिरफ्तारी के बाद से ही चर्चा का बाजार गर्म है कि आखिर यह तीनों लोग कौन हैं और इन्होंने सरेनाम माफिया की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं लवलेश तिवारी के लवलेश के भाई वेद ने मीडिया से बात करते हुए कई खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि लवलेश को नशा करने की आदत है, वह नशा करने का आदि है.

इसके अलावा उसके भाई ने बताया कि लवलेश के ऊपर पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. करीब तीन से चार साल पहले वह लड़की को थप्पड़ मारने के आरोप में जेल गया था.

‘बुरी आदतों की लगी हुई थी लत’

लवलेश के भाई वेद ने बताया कि उसे लगभग सभी बुरी आदतों की लत लगी हुई है. वह घर पर भी बहुत कम आता था, माता-पिता और भाई उससे ज्यादा संबंध नहीं रखते थे. वह कटरा में एक किराए के मकान में रहता था. खबरों के मुताबिक, लवलेश एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखता है जिसके पिता एक स्कूल बस चलाते हैं. जब माता-पिता ने टीवी पर बेटे को अतीक पर फायरिंग देखा तो वे अपने होश खो बैठे. जानकारी के मुताबिक लवलेश बांदा का रहने वाला है और उसने लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था, लेकिन वह पहले साल में ही फेल हो गया और पढ़ाई छोड़ दी थी. जिसके बाद वह गलत संगत में पड़ गया.

यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: ‘मेरे खिलाफ साजिश है, इस्तीफा देने के बाद सब बता दूंगा’, पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने बढ़ाई बीजेपी की मुसीबत

कौन हैं सनी और अरुण मौर्य ?

लवलेश के अलावा सनी और अरुण मौर्य ने भी अतीक और अशरफ के भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं. सनी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का रहना वाला है और अरुण मौर्या कासगंज का रहने वाला है. वहीं अब पुलिस के मुताबिक, अतीक और अशरफ पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि इनकी आपस में कैसे पहचान हुई, क्‍या इनके पीछे किसी बड़े गैंग का हाथ है, पुलिस इन सवालों को जवाब तलाश रही है.

वहीं तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अतीक अहमद का पाकिस्तान से कनेक्‍शन था. उसने और उसके गैंग के लोगों ने तमाम बेकसूर लोगों की हत्‍या की थी. अतीक जमीन हड़पने के लिए हत्या करता था और विरोध में गवाही देने वालों को भी नहीं छोड़ता था. उसका भाई अशरफ भी ऐसा करता था, इसलिए हमने दोनों को मार डाला.

जेल में हुई थी तीनों की दोस्ती

खबरों के मुताबिक तीनों हत्यारों कई बार जेल भी जा चुके हैं और जेल में ही तीनों की दोस्ती हुई थी. अतीक और अशरफ की हत्या करके डॉन बनना चाहते थे. शुरुआती पूछताछ में पुलिस को तीनों गुमराह करते दिखे और बयानों में समानता नहीं थी. सनी ने शुरुआत में कहा कि वह प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है. वहीं दूसरे हत्यारे ने भी खुद का छात्र ही बताया. कड़ी पूछताछ में तीनों युवक आपराधिक पृष्ठभूमि के निकले हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

48 minutes ago

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र का समय

Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानें…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा? जानें मेष, वृषभ,…

2 hours ago

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

10 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

10 hours ago