खेल

नवीन पटनायक ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों से की मुलाकात, अगली बार गोल्ड की जताई उम्मीद

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हॉकी से लगाव के कई किस्से हैं. पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल के साथ लौटी हॉकी टीम के कई खिलाड़ियों ने उनसे मुलाकात की और मुश्किल दिनों में हॉकी को सपोर्ट करने के लिए उनका आभार जताया.

पेरिस ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार पोडियम स्थान हासिल किया था. इस जीत के बाद हॉकी टीम स्वदेश लौट चुकी है. इस बीच भारतीय हॉकी टीम के कुछ खिलाड़ियों ने नवीन पटनायक से मुलाकात की. इससे पहले हॉकी टीम का भुवनेश्वर में भव्य स्वागत किया गया था.

ओलंपिक पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम ने नवीन निवास पर नवीन पटनायक से मुलाकात की. इस दौरान पूर्व सीएम ने खिलाड़ियों का सम्मान किया और उन्होंने टीम से अगली बार गोल्ड की उम्मीद लगाई.

खिलाडियों ने क्या कहा?

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने कहा, “नवीन पटनायक सर ने जो हॉकी इंडिया के लिए किया है, वो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने तब हमारा साथ दिया जब हमारे लिए कोई खड़ा नहीं हुआ. ओडिशा को स्पोर्ट्स कैपिटल बनाने में उनका बड़ा योगदान है.”

पूर्व सीएम ने खिलाड़ियों से कहा, “पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. आप सबको बधाई. अगली बार आप जरूर गोल्ड जीतेंगे.”

यहां उल्लेखनीय है कि 2036 तक ओडिशा हॉकी टीम का प्रायोजक है. इसी क्रम में जब टीम ओलंपिक खेल में ब्रॉन्ज पदक जीतकर भुवनेश्वर पहुंची है तो फिर ओडिशा सरकार की तरफ से खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

22 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

24 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

34 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago