खेल

नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप में जीता गोल्ड, इतनी मीटर दूर फेंका भाला

Neeraj Chopra won gold: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने तीन साल में पहले घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए यहां फेडरेशन कप की पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में धीमी शुरुआत के बाद स्वर्ण पदक जीता. तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे 26 साल के सुपरस्टार को शुरु में थोड़ी परेशानी हुई, जिससे वह तीन दौर के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे थे.

नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड

चौथे दौर में उन्होंने 82.27 मीटर के प्रयास से बढ़त हासिल की और उन्होंने अंतिम दौर में भाला नहीं फेंका क्योंकि रजत पदक जीतने वाले डीपी मनु अपना अंतिम थ्रो फेंक चुके थे. चोपड़ा ने अंतिम बार 17 मार्च 2021 में इसी टूर्नामेंट में घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने 87.80 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता था. इसके बाद उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण जीता.

2022 और 2023 में बने थे वर्ल्ड चैंपियन

नीरज चोपड़ा साल 2022 में डायमंड लीग चैम्पियन और 2023 में विश्व चैम्पियन बने. उन्होंने साथ ही चीन में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक भी बरकरार रखा. चोपड़ा ने इसके अलावा डायमंड लीग के तीन चरण भी जीते और 2022 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया. हालांकि वह अभी तक 90 मीटर का आंकड़ा नहीं छू पाये हैं। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड 89.94 मीटर का है.

ये भी पढ़ें- IPL के परफॉर्मेंस से अभिषेक को भारत के लिये खेलने में मिलेगी मदद: मारक्रम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

3 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

13 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

16 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

25 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

33 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

41 minutes ago