खेल

World Athletics Championships: गोल्डन ब्वॉय ने फिर रचा इतिहास, पीएम मोदी बोले- जुनून, समर्पण और श्रेष्ठता का प्रदर्शन, सेना ने भी दी बधाई

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है. नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही चैंपियनशिप में 88.17 जैवलिन थ्रो करके गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. नीरज चोपड़ा गोल्ड जीतने के साथ ही पहले भारतीय बन गए हैं. उनकी इस जीत पर पूरा देश बधाई दे रहा है. पीएम मोदी, भारतीय सेना के अलावा तमाम दिग्गज हस्तियों ने एथलेटिक्स नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है.

नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ाअ द्वितीय उत्कृष्टता के अद्वितीय प्रतीक हैं. एक बार फिर से उन्होंने अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया है. ये जीत उनके जुनून, समर्पण और सटीकता को प्रदर्शित करती है. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें बधाई.”

 

वहीं भारतीय सेना ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “नीरज चोपड़ा ने हमें दोबारा गौरान्वित किया है. बूडापेस्ट में खेले जा रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.17 मीटर जैवलिन थ्रो करके स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत बहुत बधाई सूबेदार नीरज चोपड़ा.”

स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा के पिता सतीस कुमार ने भी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि “यह हमारे पूरे हिंदुस्तान के लिए खुशी का दिन है कि विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हम लोगों ने स्वर्ण पदक जीता. यह आज पूरे देश की जीत है. हमें उम्मीद थी की वह बेहतर प्रदर्शन करेगा और वह उस पर खरा उतरा है.”

इसके अलावा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि “नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है. उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 88.17 मीटर जैवलिन थ्रो करके स्वर्ण पदक जीता है. उसके लिए उन्हें बधाई. उनकी इस जीत पर पूरे देश को गर्व है और ये पल हमेशा खेल के इतिहास में याद किया जाएगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

5 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

14 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

29 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

42 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

1 hour ago