पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई
Team India Won T20 World Cup 2024: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमा लिया है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में आज रात टीम इंडिया ने क्रिकेट प्रेमियों का वो सपना पूरा कर दिया, जिसका 17 साल से इंतजार था. इस विराट जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर टीम इंडिया और देशवासियों को बधाई दी.
यह जीत कितनी अहम है इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि देश में आधी रात को दिवाली मन रही है. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका 177 रनों के टारगेट के करीब आसानी से पहुंच रही थी लेकिन हमारे गेंदबाजों को ये मंजूर नहीं था. बस फिर क्या था…साउथ अफ्रीका के हाथों से जीत छीन ली. अब दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत के पास आ गया है. इस जीत का हीरो कोई एक नहीं पूरी इंडियन टीम है. सूर्यकुमार का वो कैच तो शायद दशकों तक याद रखा जाएगा, जिसकी बदौलत मिलर पवेलियन लौटे.
पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “टीम इंडिया को इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई. आज 140 करोड़ देशवासी आपके इस शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व अनुभव कर रहा है. खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता, लेकिन हिंदुस्तान के हर गांव गली मोहल्ले में आपने कोटी-कोटी देशवासियों का दिल जीता और ये टूर्नामेंट एक विशेष कारण से भी याद रखी जाएगी. इतनी सारी देश, इतनी सारी टीमें और एक भी मैच हारना नहीं, यह छोटी उपलब्धि नहीं है.”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “आपने क्रिकेट जगत के हर महारथी, उनके हर बॉल को खेला और आपने शानदार विजय प्राप्त करते रहे. एक के बाद एक विजय की इस परंपरा ने आपके इस हौसले को तो बुलंद कर दिया लेकिन इस पूरी टूर्नामेंट को भी रसप्रद बना दिया, रोचक बना लिया.आपने शानदार विजय प्राप्त की हैं. मेरी तरफ से मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं. बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.”
बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 177 रनों का टारगेट सेट किया. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी और उसे 7 रन से मैच को गंवाना पड़ा. विराट कोहली (76 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला.
-भारत एक्सप्रेस
Gopinath Temple Gopeshwar Chamoli: उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर का रहस्यमयी अष्टधातु त्रिशूल, जो…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…
Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का बड़ा आंदोलन जारी है. 30 हजार टका न्यूनतम…
November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की…