खेल

Virat Kohli Retirement From T20 Cricket: टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही फैंस को दिया झटका, लिया संन्यास, कहा- ‘भारत के लिए ये मेरा आखिरी टी20 था’

Virat Kohli Retirement From T20 Cricket: टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम ने शनिवार (29 जून) को बारबाडोस में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. इस जीत के बाद टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने फैंस को बड़ा झटका दिया है. कोहली ने टी20 इंटनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. मैच के बाद उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह उनका आखिरी टी20 मैच था.

विराट कोहली ने लिया संन्यास

मैच के बाद कोहली ने कहा, “यह मेरा अंतिम टी20 वर्ल्ड कप था और हम इसे हासिल करना चाहते थे. मुझे लगता है कि यह संन्यास लेने का सही समय है और अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी इस विरासत को आगे लेकर जाए. यह एक ओपन सीक्रेट था. यह रोहित का 9वां विश्व कप था जबकि मेरा छठा टी20 वर्ल्ड कप था. मैं पिछले कुछ मैचों में अच्छा नहीं कर रहा था. इस समय मेरे अंदर की भावनाएं बाहर नहीं आ पाएंगी.”

फाइनल में कोहली ने खेली विराट पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में कोहली ने भारत के लिए विराट पारी खेली. उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने आए और 19वें ओवर तक डटकर टीके रहे. उन्होंने 59 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने दो छक्के और 6 चौके लगाए. बता दें कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा, लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने जो शानदारी पारी खेली, वह काफी बेहतरीन रहा. मैच से एक दिन पहले रोहित शर्मा ने कहा था कि विराट कोहली अपना फॉर्म फाइनल मैच के लिए बचाकर रखें है और वो आज सही साबित हुआ.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 Final: साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला, विराट कोहली का महारिकॉर्ड तोड़ने से चूके हिटमैन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

1 minute ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

3 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

19 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

30 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

40 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

50 minutes ago