खेल

World Cup PAK vs NED: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से हराया, हसन 2 और हारिश ने झटके 3 विकेट

ICC Cricket World Cup PAK vs NED: विश्व कप 2023 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से हरा दिया है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 10 विकेट खोकर 286 रन बनाए. जिसके जवाब में उतरी टीम 187 रन पर ढेर हो गई.

पाकिस्तानी ओपनर हुए फ्लॉप

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम के टॉप ऑडर्स कुछ खास नहीं कर पाए. टीम के ओपनर फखर जमान और इमाम उल हक और कप्तान बाबर आजम जल्द आउट हो गये. दस ओवर के भीतर 38 रन के स्कोर पर टीम के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. कप्तान बाबर आजम 18 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए. पहले मैच में उनके बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं आई. यहां के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने पारी को संभाला.

मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने आगे खेलते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरा किए. दोनों बल्लेबाज 68-68 रन बनाकर आउट हुए. इफ्तिखार अहमद ने 11 गेंद पर 9 रन, मोहम्मद नवाज 43 गेंदों पर 39 रन, शादाब खान 34 गेंदों पर 32 रन, शाहीन शाह अफरीदी ने 12 गेंद में 13 रन और हरीश राउफ ने 14 गेंद पर 16 रन बनाए. हसन अली पहली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. पाकिस्तान की पूरी टीम 286 रन पर आउट हो गई.

नीदरलैंड की टीम को मिली हार

286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदलैंड की टीम को पहला झटका छठे ओवर में 28 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. मैक्स ओ डाउड 12 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए. सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह ने 67 गेंदों में 52 रन बनाए. कॉलिन एकरमैन 21 गेंद में 17 रन, बास डीलीडे 68 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली. एन अनिल तेजा पांच रन, साकिब जुल्फिकार दस रन, रुलॉफ वैन डर मर्व चार रन, लोगन वैन बीक 28 रन, आर्यन दत्त एक रन, पॉल वैन मीकेरेन सात रन बनाए. कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. इस तरीके से पूरी टीम 41 ओवर में 205 रन पर ढेर हो गई और टीम को हार का सामना करना पड़ा.

BAS DE LEEDE ने 4 विकेट लेने के साथ बनाए 67 रन

पाकिस्तान की ओर से हसन अली ने सर्वाधिक चार विकेट झटके. वहीं शाहीन अफरीदी और हरीश राउफ ने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा शादाब खान ने एक विकेट चटकाए. वहीं पाकिस्तान की पारी के दौरान  नीदरलैंड के बास डी लीडे ने भी चार विकेट चटकाए थे. बास डी लीडे का आज सिर्फ गेंद ही नहीं चला बल्कि उनका बल्ला भी चला. हैदराबाद के मैदान पर उन्होंने 67 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. पाकिस्तान की टीम 9 ओवर शेष रहते हुए 81 रनों से जीत दर्ज कर ली.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 PAK vs NED LIVE: पाकिस्तान की टीम 286 रन पर ढेर, BAS DE LEEDE ने झटके 4 विकेट

पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), साउद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ.

नीदरलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ डाउड, कॉलिन ऐकरमैन, बास डीलीडे, एन अनिल तेजा, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), साकिब जुल्फिकार, लोगन वैन बीक, रुलॉफ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकरेन.

Vikash Jha

Recent Posts

नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…

9 minutes ago

धुले बना कुत्तों का कब्रगाह: तड़पा-तड़पा कर 16 बेजुबानों को मारा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सब सन्न

Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…

23 minutes ago

एक वोटर के 4-4 कार्ड! यूपी में SIR के बावजूद कैसे मिले डुप्लीकेट नाम?

यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…

36 minutes ago

राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

50 minutes ago

UPPSC में ऐतिहासिक पल, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ बोले- ‘भर्ती में पहचान नहीं, सिर्फ योग्यता मायने रखती है’

प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…

56 minutes ago

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

58 minutes ago