खेल

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरने से पहले हार्दिक पांड्या चोटिल, दो दिन बाद है भारत का पहला मैच

Hardik Pandya Injury: विश्व कप 2023 का आगाज हो चुका है. रविवार 8 अक्टूबर को टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. भारत के पहले मैच में उतरने से पहले ही टीम पर बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज डेंगू की चपेट में है. अब प्रैक्टिस के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है.

हो चुका है विश्व कप का आगाज

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण का आगाज 5 अक्टूबर से हो चुका है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा. भारतीय फैंस को टीम इंडिया के मैदान में उतरने का इंतजार है. भारत अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करने जा रही है. भारत के पहले मुकाबले से पहले निराश करने वाली खबर आई है. जानकारी के मुताबिक सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गये हैं. उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने पर संदेश है. वहीं अब खबर ये आ रही है कि नेट प्रैक्टिस के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को चोट लगी है.

ये भी पढ़ें- PAK vs NED: World Cup के पहले मैच में ही पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर फुस्स, भारत उठा सकता है फायदा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है भारत का पहला मैच

भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेला जाएगा. एक क्रिकेट वेबसाइट के मुताबिक हार्दिक पांड्या को प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी है. बल्लेबाजी प्रैक्टिस के दौरान पांड्या को चोट लगी. गेंद सीधे उनके उंगली में जाकर लगी. जिसके बाद वो आगे प्रैक्टिस नहीं किए. हालांकि, चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताया जा रहा है. भारतीय टीम पहले मैच को लेकर पूरी तैयारी में जुटी हुई है.

एक भी वार्म अप मैच नहीं खेल पाया भारत

विश्व कप 2023 शुरू होने से पहले सभी टीमें वार्म अप मैच खेलने उतरी. टीम इंडिया को भी दो वार्म अप मैच खेलना था लेकिन बारिश के कारण भारतीय टीम का दोनों मैच रद्द हो गया. भारत का पहला वार्म अप मैच गुवाहाटी में इंग्लैंड के साथ होना था और दूसरा मैच नीदरलैंड के साथ तिरुवनंतपुरम में होना था. लेकिन दोनों ही मैच खराब मौसम की भेंट चढ़ गई. अब भारतीय टीम बिना वार्म अप मैच खेले ही विश्व कप में खेलने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया को विश्व कप खिताब के लिए सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

Vikash Jha

Recent Posts

‘सिर्फ समय काट रहे कुछ देश!’ UNGA में जयशंकर का करारा हमला, खोली विरोधियों की पोल

S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…

1 minute ago

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं से किया संवाद, बोले- अनुभव जीवनभर आएंगे काम

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…

9 minutes ago

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

19 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

27 minutes ago

गेमिंग कंट्रोलर से तबाह होंगे ईरानी ड्रोन! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका ने उतारे ‘अदृश्य’ लेजर हथियार

US Military Laser Weapon: अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी ड्रोन और मिसाइलों…

37 minutes ago

IRDAI के एक ड्राफ्ट से पॉलिसीबाजार को बड़ा झटका, एक दिन में ₹31 हजार करोड़ की मार्केट वैल्यू साफ

Policybazaar share crash: IRDAI के इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन पर प्रस्तावित नए नियमों से PB Fintech के…

38 minutes ago