PCB का बड़ा एक्शन
Pakistan Cricket Team: क्रिकेट की दुनिया में अक्सर बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इस बार जो कदम उठाया है उसने सबको हैरान कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम में ऐसा बड़ा फेरबदल किया है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. टीम के आधे से ज्यादा खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और साथ ही हेड कोच सरफराज अहमद व बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके पदों से हटा दिया गया है.
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से ठीक पहले पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने लगभग आधा स्क्वॉड बदल डाला है. मेहमान टीम को सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था जिसके बाद यह कड़ा कदम उठाया गया है.
7 सीनियर खिलाड़ियों को घर वापस भेज दिया गया है जिनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान आगा और आमिर जमाल जैसे नाम शामिल हैं. रिजवान का खराब फॉर्म और इमाम की चोट पर उठे सवालों के बाद यह फैसला लिया गया है. वहीं सीरीज के बीच में इस तरह का बड़ा ओवरहॉल किसी भी अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए बहुत ही अनोखा मामला है.
ये भी पढ़ें- लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट से किया संन्यास का ऐलान
इस बड़े बदलाव के तहत चयनकर्ताओं ने टीम में पांच ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है जिन्होंने अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. इसके अलावा सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल को भी मौका मिला है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है.
पाकिस्तान क्रिकेट की खस्ताहाली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 20 टेस्ट मैचों में यह उनकी 15वीं हार थी और टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर संघर्ष कर रही है. टीम में इतना बड़ा फेरबदल होने के बाद अब देखना यह होगा कि इन नए चेहरों और वाइट-बॉल के कोच माइक हेसन के साथ उतरी यह बदली हुई पाकिस्तानी टीम आखिरी टेस्ट में कोई करिश्मा दिखा पाती है या नहीं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…