इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा
Lionel Messi Retirement: अर्जेंटीना के कप्तान और फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला किया. साल 2026 वर्ल्ड कप फाइनल उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हुआ, जिसमें अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद मेसी ने नेशनल टीम को अलविदा कह दिया.
भावुक विदाई संदेश
मेस्सी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने 20 साल तक अर्जेंटीना की जर्सी के लिए सब कुछ दिया. उन्होंने कहा कि यह फैसला लेना बेहद कठिन था, लेकिन अब सही समय है. मेसी ने बताया कि उन्होंने यह विदाई पत्र फाइनल के दो दिन बाद ही लिख लिया था और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अब पूरी तरह आश्वस्त हैं.
युवाओं को मौका
मेस्सी ने कहा कि उनके पास अब देने के लिए कुछ नहीं बचा है और देश में कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं जो इस जगह के हकदार हैं. उन्होंने फैंस, परिवार, कोच और साथियों का धन्यवाद किया और कहा कि अब वे मैदान के बाहर से एक आम समर्थक की तरह टीम का हौसला बढ़ाएंगे.
ये भी पढ़ें-उत्तराखंड प्रीमियर लीग: ‘शेरू क्लासिक’ के संस्थापक शेरू आंगरीश बने ‘मसूरी सुपर किंग्स’ के ब्रांड एंबेसडर
संन्यास का असर
मेस्सी का यह फैसला फुटबॉल जगत के लिए एक बड़ा झटका है. उन्होंने अपने करियर में अर्जेंटीना को कई खिताब दिलाए और मुश्किल दौर में भी टीम का साथ नहीं छोड़ा. अब उनका इंटरनेशनल सफर खत्म हो चुका है, लेकिन उनकी विरासत हमेशा याद की जाएगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

