खेल

IND VS PAK: टी 20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलगा पाकिस्तान, PAK सरकार का बड़ा फैसला

T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी सरकार ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके साथ एक अहम शर्त भी जोड़ दी गई है. सरकार ने आधिकारिक X हैंडल के जरिए इस फैसले की जानकारी साझा की है.

सरकारी आदेश के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी. यानी पाकिस्तान टूर्नामेंट में खेलेगा जरूर, लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़े आकर्षण माने जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच का आयोजन नहीं होगा.

ICC के फैसले का इंतजार

इस फैसले के बाद टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े और हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. माना जा रहा है कि इस मामले पर अब आईसीसी को आगे का फैसला लेना होगा, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच टूर्नामेंट के शेड्यूल और ग्रुप समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है, फिलहाल इस पूरे मामले पर आईसीसी या बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या बहाना बनाया?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पहले ही कहा था कि हमारी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला हमारी सरकार लेगी. नकवी ने यह बयान उस समय दिया था जब आईसीसी ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था.

अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात को बहाना बना लिया है कि उनकी सरकार भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति नहीं दे रही है, इसलिए टीम कैसे खेले. अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसी तरह भारत के खिलाफ मैच में ऐसी हरकतें करता रहा, तो आईसीसी उसे आगामी वर्ल्ड कप से बाहर भी कर सकता है.


ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का! 50 ओवरों में जीत नहीं आएगी PAK के काम, जानिए कितने ओवर में जीतना होगा?


7 फरवरी से शुरू होना है T20 वर्ल्ड कप

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है. टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर ICC पहले ही सभी सदस्य देशों को शेड्यूल और मेजबान देश की जानकारी दे चुका है. ऐसे में पाकिस्तान का भारत के साथ मैच नहीं खेलने का फैसला ICC के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.

ICC टी 20 वर्ल्ड कप शेड्यूल 2026 (ICC T20 World Cup 2026- Match Schedule)

तारीख मैच वेन्यू
7 फरवरी 2026 भारत vs USA चेन्नई
7 फरवरी 2026 पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स कोलंबो
7 फरवरी 2026 इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड कोलकाता
8 फरवरी 2026 ऑस्ट्रेलिया vs ओमान मुंबई
8 फरवरी 2026 श्रीलंका vs आयरलैंड कोलंबो
8 फरवरी 2026 न्यूजीलैंड vs UAE चेन्नई
9 फरवरी 2026 भारत vs नामीबिया अहमदाबाद
9 फरवरी 2026 साउथ अफ्रीका vs कनाडा अहमदाबाद
9 फरवरी 2026 वेस्ट इंडीज vs नेपाल कोलकाता
10 फरवरी 2026 पाकिस्तान vs USA कोलंबो
14 फरवरी 2026 भारत vs पाकिस्तान* कोलंबो
4 मार्च 2026 सेमीफाइनल 1 अहमदाबाद
5 मार्च 2026 सेमीफाइनल 2 मुंबई
8 मार्च 2026 फाइनल अहमदाबाद / कोलंबो

लेकिन, अब भारत-पाकिस्तान मैच ICC के अंतिम फैसले पर कराया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

4 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

4 hours ago