T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी सरकार ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके साथ एक अहम शर्त भी जोड़ दी गई है. सरकार ने आधिकारिक X हैंडल के जरिए इस फैसले की जानकारी साझा की है.
सरकारी आदेश के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी. यानी पाकिस्तान टूर्नामेंट में खेलेगा जरूर, लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़े आकर्षण माने जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच का आयोजन नहीं होगा.
ICC के फैसले का इंतजार
इस फैसले के बाद टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े और हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. माना जा रहा है कि इस मामले पर अब आईसीसी को आगे का फैसला लेना होगा, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच टूर्नामेंट के शेड्यूल और ग्रुप समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है, फिलहाल इस पूरे मामले पर आईसीसी या बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या बहाना बनाया?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पहले ही कहा था कि हमारी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेगी या नहीं, इसका अंतिम फैसला हमारी सरकार लेगी. नकवी ने यह बयान उस समय दिया था जब आईसीसी ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था.
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात को बहाना बना लिया है कि उनकी सरकार भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति नहीं दे रही है, इसलिए टीम कैसे खेले. अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसी तरह भारत के खिलाफ मैच में ऐसी हरकतें करता रहा, तो आईसीसी उसे आगामी वर्ल्ड कप से बाहर भी कर सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का! 50 ओवरों में जीत नहीं आएगी PAK के काम, जानिए कितने ओवर में जीतना होगा?
7 फरवरी से शुरू होना है T20 वर्ल्ड कप
ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है. टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर ICC पहले ही सभी सदस्य देशों को शेड्यूल और मेजबान देश की जानकारी दे चुका है. ऐसे में पाकिस्तान का भारत के साथ मैच नहीं खेलने का फैसला ICC के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.
ICC टी 20 वर्ल्ड कप शेड्यूल 2026 (ICC T20 World Cup 2026- Match Schedule)
| तारीख | मैच | वेन्यू |
|---|---|---|
| 7 फरवरी 2026 | भारत vs USA | चेन्नई |
| 7 फरवरी 2026 | पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स | कोलंबो |
| 7 फरवरी 2026 | इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड | कोलकाता |
| 8 फरवरी 2026 | ऑस्ट्रेलिया vs ओमान | मुंबई |
| 8 फरवरी 2026 | श्रीलंका vs आयरलैंड | कोलंबो |
| 8 फरवरी 2026 | न्यूजीलैंड vs UAE | चेन्नई |
| 9 फरवरी 2026 | भारत vs नामीबिया | अहमदाबाद |
| 9 फरवरी 2026 | साउथ अफ्रीका vs कनाडा | अहमदाबाद |
| 9 फरवरी 2026 | वेस्ट इंडीज vs नेपाल | कोलकाता |
| 10 फरवरी 2026 | पाकिस्तान vs USA | कोलंबो |
| 14 फरवरी 2026 | भारत vs पाकिस्तान* | कोलंबो |
| 4 मार्च 2026 | सेमीफाइनल 1 | अहमदाबाद |
| 5 मार्च 2026 | सेमीफाइनल 2 | मुंबई |
| 8 मार्च 2026 | फाइनल | अहमदाबाद / कोलंबो |
लेकिन, अब भारत-पाकिस्तान मैच ICC के अंतिम फैसले पर कराया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




